रांची: बुधवार को कांके प्रखंड के चौबे खटंगा गांव भाजपा नेता कमलेश राम पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों से वार्ता किया,ग्रामीणों ने चौबे खटंगा से नगड़ी के बीच लगभग ढाई किलोमीटर सड़क बनाने की मांग रखी ग्रामीणों ने बताया कि ये सड़क बनाने के लिए कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।इसके लिए ग्रामीणों ने भूमि,आर्थिक और श्रम दान कर लगभग ढाई किलोमीटर मिट्टी सड़क बना भी लिए हैं लेकिन नगड़ी पहुँचने से पहले एक नाला होने के कारण लोग पार नहीं हो पा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है यदि ये सड़क पक्की और नाला में पुल बन जाएगा तो…
Author: Super_User
आज इन नन्हें पौधों को जरूरी सहायता प्रदान की जाए तो ये विशाल छायादार वृक्ष बनकर समाज को छांव देंगे: इबरार अहमद राँची : मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) द्वारा संचालित अभियान कोल्ड इज बोल्ड, एन इनिशिएटिव बाय माही के तहत राँची के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद और होनहार बच्चों को स्वेटर उपहार स्वरूप वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में *सिलादोन के 50 बच्चें, हेसाग मदरसे के 35 बच्चें तथा हटिया मक़तब के 20 बच्चों को स्वेटर भेंट किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माही के संयोजक इबरार अहमद ने कहा कि “ठंड बढ़ गई है और शीतलहर सभी…
Ranchi: मधुपुर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की सक्रिय भूमिका और अथक प्रयास से झारखंड में आलीम फाजिल तालिम प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी का रास्ता औपचारिक रूप से सुनिश्चित हो गया है। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील प्रयासों के फलस्वरूप झारखंड में अलीम-फ़ाज़िल तालिम प्राप्त छात्रों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मार्ग स्पष्ट और सुनिश्चित हो पाया है। यह निर्णय राज्य में शिक्षा, समानता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मंत्री हफीजुल हसन इस विषय को निरंतर गंभीरता…
ओरमांझी: लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन MDA–IDA 2025 अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओरमांझी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं ओरमांझी पंचायत के मुखिया दीपक बढ़ाइक को बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के वेक्टर बॉर्न डिजीज (VBD) कार्यक्रम पदाधिकारी ने उन्हें यह सम्मान पंचायत में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए किए गए उनके सक्रिय और प्रभावी प्रयासों के लिए दिया। अभियान के दौरान दीपक बढ़ाइक ने अपने पंचायत में सभी कर्मियों के साथ समन्वय बनाते हुए घर–घर जाकर दवा सेवन सुनिश्चित कराया, जागरूकता अभियान चलाया और स्वास्थ्य विभाग को हर स्तर पर…
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ‘अबुआ आवास योजना’ के तहत लाभुकों को दो किस्तों में राशि देने पर विचार कर रही है। यह जानकारी राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दी। मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शत्रुघ्न महतो के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रही थीं। विधानसभा में विधायक ने बताया कि हजारों लाभुकों को योजना की पहली किस्त मिल गई है, लेकिन दूसरी किस्त जारी नहीं होने से आवास निर्माण अधूरा है। इसके कारण लोग कड़ाके की ठंड में खुले में रात बिताने को मजबूर…
रांची। झारखंड में नल-जल योजना का कार्य धन की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है। केंद्रांश की पर्याप्त राशि समय पर नहीं मिलने से कई जिलों में परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। यह बातें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नों का उत्तर देते हुए कही। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में इस योजना के तहत 97,535 परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें से 56,386 पूरी हो चुकी हैं। बाकी योजनाएं निर्माणाधीन हैं और संसाधनों की कमी के चलते उनके कार्यों में देरी हो रही है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेयजल…
Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू में आज 8 दिसंबर 2025 को साइबर पीस यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर स्कूल के ऑडिटोरियम ‘गूँज’ में सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ संजय जैन और आर्यसमाज रांची के मंत्री सह आर्य ज्ञान प्रचार समिति के सदस्य श्री अजय आर्य थे। कार्यशाला का शुरुआत अतिथियों के हार्दिक स्वागत स्कूल बैंड “Waves” द्वारा प्रस्तुत एक मधुर संगीतमय प्रस्तुति और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । कार्यशाला का नेतृत्व मेजर विनीत कुमार, ग्लोबल प्रेसिडेंट,…
रांची। आजसू छात्र संघ ने कहा है कि सात लाख विद्यार्थियों की पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ’शिक्षा के लिए भिक्षा : जनाक्रोश आंदोलन’ को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक जिले में छात्रों को गोलबंद किया जाएगा और जिलावार आंदोलन शुरू किया जाएगा। विगत 21 नवंबर को इस मुद्दे पर आजसू छात्र संघ ने ’लोकभवन’ पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था। आजसू के विधायक निर्मल महतो ने भी विधानसभा में धरना दिया और विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विषय को उठाया। आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि…
रांची। रांची में मारवाड़ी युवा मंच दक्षिण शाखा की ओर से आयोजित मारवाड़ी बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन सोमवार को जैप इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेताओं में सिंगल्स में मोक्ष केजरीवाल ने हेमंत बियानी को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि डबल्स में गौरव पोद्दार और ऋषभ सेकारईया की जोड़ी ने ललित केजरीवाल और मोक्ष केजरीवाल को मात दी। मिक्स डबल्स में रोहित शारदा और बिना शारदा विजेता रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विजेताओं…
Ranchi: आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची में इंटर हाउस फ्लावर अरेंजमेंट कंपटीशन का सफल आयोजन हुआ। छात्रों ने रंग–बिरंगे ताज़े फूलों से आकर्षक और रचनात्मक अरेंजमेंट प्रस्तुत किए, निर्णायक मंडली के रूप में श्रीमती निशा राय, मोहम्मद साबिर हुसैन, तथा श्रीमती भावना कुमार थे ,जजों ने काफी सराहा। विजेताओं का नाम इस प्रकार है.. Group A: प्रथम पुरस्कार टैगोर सदन, द्वितीय पुरस्कार सरोजिनी नायडू सदन , तृतीय पुरस्कार मदर टेरेसा सदन, Group B: प्रथम पुरस्कार सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय पुरस्कार मदर टेरेसा सदन, तृतीय पुरस्कार टैगोर सदन, प्रधानाचार्य श्री अभय कुमार सिंह ने कहा, “बच्चों ने फूलों की सुंदरता को अपनी…