Ranchi: आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची में इंटर हाउस फ्लावर अरेंजमेंट कंपटीशन का सफल आयोजन हुआ। छात्रों ने रंग–बिरंगे ताज़े फूलों से आकर्षक और रचनात्मक अरेंजमेंट प्रस्तुत किए, निर्णायक मंडली के रूप में श्रीमती निशा राय, मोहम्मद साबिर हुसैन, तथा श्रीमती भावना कुमार थे ,जजों ने काफी सराहा।
विजेताओं का नाम इस प्रकार है.. Group A: प्रथम पुरस्कार टैगोर सदन, द्वितीय पुरस्कार सरोजिनी नायडू सदन , तृतीय पुरस्कार मदर टेरेसा सदन, Group B: प्रथम पुरस्कार सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय पुरस्कार मदर टेरेसा सदन, तृतीय पुरस्कार टैगोर सदन, प्रधानाचार्य श्री अभय कुमार सिंह ने कहा, “बच्चों ने फूलों की सुंदरता को अपनी कल्पनाशीलता से नए रूप में ढाला है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता और संवेदनशीलता दोनों को मजबूत करते हैं।
