केंद्रीय गृह मंत्रालय और कोयला मंत्रालय है झारखंड में कोयला चोरी और सीसीएल अधिकारियों की घूसखोरी पर गंभीर मोहननगर के विस्थापितों समेत कई गांव के अधिकारों की लड़ाई बन गई वसूली का माध्यम टेरर फंडिंग की कड़ी अब राजधानी से जुड़ी.. डकरा और चूरी कोल डम्प कमिटी पर सफेदपोशों का संरक्षण सामने आ रहा है .चर्चा तेज है कि कुछ राजनैतिक दलों से जुड़े लोकल नेता जिस पार्टी से जुड़े हैं उस पार्टी के शीर्ष नेताओं को तो भनक तक नहीं लेकिन लोकल नेताओं के वारे न्यारे हैं. स्थानीय लोगों की माने तो हर माह 45 रुपए टन की वसूली…
Author: Super_User
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष और छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर 14 वीं संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम में कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने तथा प्रस्तावित मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग की।राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद लोकभवन के बाहर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह मामला केवल परीक्षा परिणाम का नहीं, बल्कि लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य, झारखंड लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता और पारदर्शी…
सरला बिरला विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग द्वारा ऑनलाइन, ऑन-कैंपस एवं पूल कैंपस मोड में लगातार भर्ती अभियानों का आयोजन हो रहा है, जिससे विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के बेहतरीन मौके हासिल हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट अभियान में अब तक अनेक अग्रणी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। इनमें ईवाई, बिरला ओपस, टीसीएस, डेलोइट, आईडीबीआई बैंक गोदरेज आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जी एयरोस्पेस, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, सिएट टायर्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, इंडस टावर्स, टेक…
रांची । राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धुर्वा सेक्टर-3, थेथरकोचा निवासी सूरज नायक के रूप में हुई है। घटनास्थल के समीप एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस यह पता लगाने…
रांची। झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर उरांव से कथित शराब घोटाले और उससे जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ जारी है। ईडी के समन के अनुपालन में उरांव निर्धारित समय पर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जांच अधिकारियों ने उनसे विस्तृत पूछताछ शुरू की। एजेंसी उनसे मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों, कथित कारोबारी संबंधों और अन्य तथ्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इससे पहले छह जुलाई को ईडी ने इसी मामले में रामेश्वर उरांव के पुत्र से भी कई…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। आयोग ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जहां अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग के अनुसार, संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी…
रांची । झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर जलभराव, सड़कों पर फिसलन और यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने 10 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी राज्य के अधिकांश…
23 जून को हुई बीडिंग में डकरा से 10000 टन, पूर्णाडीह से 5000 टन, रोहिणी से 5000 टन कोयला का होगा उठाव रैयत विस्थापित समिति और कोल डम्प कमिटी की आड़ में फंडिंग के लिए शुरू हुई टेरर फैलाने की रणनीति सीसीएल ने तमाम खबरों के बीच एक बार फिर 23 जून को कोयले के उठाव के लिए बीडिंग करवाई. इस बीडिंग में कोयला कारोबारियों ने बीडिंग की और तय रेट के अनुसार रांची के खलारी थानाक्षेत्र स्थित डकरा कोलियरी से 10000 टन और खलारी थानाक्षेत्र के ही रोहिणी कोलियरी से 5000 टन कोयले का उठाव किया जाना है. वहीं…
रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले लगभग 40 वर्षों से लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार को शनिवार को रांची नगर निगम ने बंद करा दिया। निगम का कहना है कि बाजार में लगातार बढ़ रही भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, निगम की इस कार्रवाई से सब्जी और फल विक्रेताओं में भारी नाराजगी है। कई विक्रेता मैदान में ही डटे रहे और आंदोलन की चेतावनी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोरहाबादी मैदान में प्रत्येक शनिवार को शहर का सबसे बड़ा साप्ताहिक सब्जी बाजार लगता है, जहां रांची और आसपास…
रांची। राजधानी रांची के निजी राज अस्पताल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पैर के फ्रैक्चर के इलाज के लिए भर्ती कराए गए युवक की उपचार में लापरवाही के कारण मौत हुई। साथ ही, मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा 22 लाख रुपये का बिल थमाए जाने के आरोप ने मामले को और तूल दे दिया है। घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल,…