रांची। राजधानी रांची के निजी राज अस्पताल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पैर के फ्रैक्चर के इलाज के लिए भर्ती कराए गए युवक की उपचार में लापरवाही के कारण मौत हुई। साथ ही, मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा 22 लाख रुपये का बिल थमाए जाने के आरोप ने मामले को और तूल दे दिया है। घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल,…
Author: Super_User
पूर्वी सिंहभूम। डीडी हत्याकांड और शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को आयोजित जमशेदपुर बंद को विधायक सरयू राय ने पूरी तरह सफल और स्वतःस्फूर्त बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि आम जनता का बंद था। लोगों ने अपराध के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और शहर की सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही रही। शुक्रवार काे पत्रकाराें से बातचीत में सरयू राय ने कहा कि जनता ने उनके आह्वान को अपना आह्वान मानते हुए सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जिन…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने लाभुक विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं और उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा विद्यालय तक उनकी पहुंच को आसान बनाना है। उन्होंने…
पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले में मलेरिया और डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। शुक्रवार को जिला समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार और सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी की मौजूदगी में जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को मलेरिया एवं डायरिया से बचाव के उपायों की जानकारी देगा। अभियान के तहत स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने,…
पूर्वी सिंहभूम। शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस जहां गुरुवार देर रात विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही थी, वहीं कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में गोलीबारी की घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए। आपसी रंजिश और घरेलू विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके जबड़े को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात रामजन्म नगर निवासी पेंटर संजय कांडी का अपने ममेरे…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा आम लोगों के लिए सुलभ बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि रक्तदान और रक्त वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार के बिचौलिये की भूमिका नहीं होनी चाहिए तथा रक्त की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। उन्होंने…
रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य में हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि केवल अधिकारियों के तबादले से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है। एसोसिएशन का मानना है कि पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार को संसाधनों, मानवबल और आधारभूत सुविधाओं पर दीर्घकालिक निवेश करना होगा। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने जमशेदपुर और सरायकेला के वरीय पुलिस अधिकारियों के हालिया तबादलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग शासन और पुलिस प्रशासन की एक नियमित तथा सतत प्रक्रिया है। एसोसिएशन को इस…
रांची । झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। राज्य में 1 जून से 3 जुलाई तक सामान्य से 46 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे कई जिलों में खेती-किसानी और जल संसाधनों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक सबसे कम बारिश साहिबगंज जिले में हुई है, जबकि दुमका वर्षा के…
बुढ़मू : रूंगटा कंपनी के खिलाफ जेएलकेएम नेता विजय साहू के नेतृत्व में मंगलवार को बुढ़मू प्रखंड के बींजा गांव में ग्रामीणों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हीरा मुंडा ने की। उपस्थित ग्रामीणों ने कंपनी पर कुछ लोगों को बरगलाकर और समुदाय को सूचना दिए बगैर जमीन का कार्य शुरू करने का आरोप लगाया। बैठक में तय किया गया कि ऐसी परिस्थिति में वे कोई जमीन कंपनी को नहीं देंगे और भविष्य में कंपनी के साथ किसी भी तरह की बातचीत में भाग नहीं लेंगे। मौके पर विक्की कुमार, उमेश कुमार, दिगंबर, अनिल कुमार सिंह सहित…
रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में संगठन का प्रदेश स्तरीय दौरा कार्यक्रम खूंटी और सिमडेगा जिला से प्रारंभ किया गया। खूंटी में जिला अध्यक्ष जीतवाहन महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और परिसीमन में आबादी के अनुसार ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि आने वाले लोकसभा और…