बुढ़मू : रूंगटा कंपनी के खिलाफ जेएलकेएम नेता विजय साहू के नेतृत्व में मंगलवार को बुढ़मू प्रखंड के बींजा गांव में ग्रामीणों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हीरा मुंडा ने की। उपस्थित ग्रामीणों ने कंपनी पर कुछ लोगों को बरगलाकर और समुदाय को सूचना दिए बगैर जमीन का कार्य शुरू करने का आरोप लगाया। बैठक में तय किया गया कि ऐसी परिस्थिति में वे कोई जमीन कंपनी को नहीं देंगे और भविष्य में कंपनी के साथ किसी भी तरह की बातचीत में भाग नहीं लेंगे।
मौके पर विक्की कुमार, उमेश कुमार, दिगंबर, अनिल कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे और उन्होंने कहा कि बिना जानकारी व सहमति के किसी भी भूमि-सम्बन्धी कार्य को मंजूरी नहीं दी जाएगी।
