Author: Super_User

रांची। झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। दोपहर के बाद आसमान में घने बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया तथा लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र ने रविवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए…

Read More

रांची। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को रांची के सदर अस्पताल से महापौर रोशनी खलखो ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार सिंह सहित कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महापौर रोशनी खलखो, विधायक सीपी सिंह और अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद…

Read More

रांची/नई दिल्ली : दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2614) शुक्रवार को उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। विमान का एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम अचानक बंद हो गया, जिससे विमान में सवार 168 यात्रियों को करीब दो घंटे तक भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बंद केबिन में बढ़ती गर्मी के कारण यात्रियों में नाराजगी फैल गई और कई लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने उन्हें लंबे समय तक बिना AC के विमान के अंदर बैठाए रखा। शिकायत करने पर केबिन क्रू बार-बार सिर्फ “पांच…

Read More

रांची। रांची जिले के तमाड़ थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली (कृषि और बागवानी का हाथ से चलने वाला औजार) भी बरामद कर ली है। तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुईला महतो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 24 जून को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।…

Read More

रांची। रांची जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन 28 से 30 जून तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की तैयारियों और क्रियान्वयन की जानकारी शनिवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 3,893 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर बच्चों को…

Read More

रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्ती और दक्षिणी जिलों में व्यापक वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों, विशेष रूप से बोकारो और धनबाद जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 1 जुलाई को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के…

Read More

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक इन्यूमरेशन चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे तथा वर्तमान रंगीन फोटो और हस्ताक्षर सहित फॉर्म एकत्र करेंगे। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एसआईआर की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं हैं…

Read More

विस्थापित मंच के बिगन भोक्ता, विनय खलखो और नरेश गंझू को किसका संरक्षण ? विजय मिंज कर रहा उगाही…करोड़ों के बंदरबांट में सीसीएल अधिकारियों की सांठगांठ चतरा जिले के पिपरवार इलाके में स्थित एनके एरिया की पूर्णाडीह परियोजना पर दहशत के साए में है. कोयला कारोबारियों की हालत ऐसी हो गई है कि बिना लेवी भुगतान के एक गाड़ी कोयला का उठाव नहीं किया जा सकता और अगर किसी ने हिम्मत की तो बेखौफ अपराधियों का निशाना बन जा रहे हैं. स्थानीय कारोबारियों का आरोप है कि परियोजना क्षेत्र में कोयला उठाव, लोडिंग और परिवहन से जुड़े तमाम कार्यों में…

Read More

रांची । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छह और सात जून को प्रस्तावित दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा…

Read More

Ranchi: शारदा ग्लोबल स्कूल की छात्राओं सौम्या आनंद (कक्षा 10) एवं प्रजना सिंह (कक्षा 8) ने प्रथम प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 29 मई से 2 जून 2026 तक शेरे कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे मुकाबले का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक रहा। शारदा ग्लोबल स्कूल की दोनों छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के बल पर कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ-साथ Ranchi का नाम भी गौरवान्वित किया।…

Read More