Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी
झारखंड

झारखंड में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Super_UserBy Super_UserJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्ती और दक्षिणी जिलों में व्यापक वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों, विशेष रूप से बोकारो और धनबाद जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 1 जुलाई को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा जिलों के अलावा दक्षिणी क्षेत्र के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा मध्यवर्ती क्षेत्र के रांची, खूंटी, रामगढ़ और धनबाद में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 38.6 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची स्थित बीएयू परिसर के पास 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें, तो रांची में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 40.2 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 39.1 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.