रांची। चतरा जिले के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोयला परियोजनाओं से जुड़े बहुचर्चित टेरर फंडिंग मामले में आरोपित अनिश्चय गंझू को फिलहाल राहत नहीं मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने मंगलवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अनिश्चय गंझू चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का निवासी है और वह पिछले लगभग छह वर्षों से जेल में बंद है। दरअसल, अनिश्चय गंझू को 6 जून 2020 को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ आरोप है कि वह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के लिए कोयला खनन क्षेत्रों से अवैध रूप से धन…
Author: Super_User
रांची। झारखंड में चर्चित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपित सोनू शर्मा और मोनू कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बहस की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जून की तिथि निर्धारित की है। सोनू शर्मा और मोनू कुमार को प्रश्नपत्र हल कराने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य माना जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक दोनों की…
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध करते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। असाधारण परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्वेषा अग्रवाल ने एआईआर-6534 प्राप्त की, जबकि जाह्नवी सिन्हा एआईआर-10404 और अभिषेक कुमार आयुष एआईआर-10690 ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जेईई (एडवांस्ड) 2026…
Ranchi: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया से मुलाकात कर स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा में नामांकन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्ञापन के माध्यम से आजसू ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची आरपीएफ फ्लाइंग टीम, आरपीएफ पोस्ट एवं आरपीएफ की अपराध शाखा ने यह कार्रवाई की है। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चार ट्रॉली बैग एवं तीन पिट्ठू बैग के साथ पाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बैगों में गांजा होने…
रांची। राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से रविवार देर रात पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर व्यापक स्तर पर वाहनों की जांच की गई। इस विशेष अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी), यातायात पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एसपी), ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी रुरल) समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरकर…
रांची। झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे का अभिवादन किया। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर भी सामान्य चर्चा हुई। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी…
रांची। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित सेवा कार्यों के तहत पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में सोमवार को निराश्रित लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया।इस दौरान आश्रम में रह रहे निराश्रितों और असहायों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। आश्रम में रह रहे 48 मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों और उनकी सेवा में लगे सेवादारों के लिए भोजन तैयार कर प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 16 मई से 31 मई तक 16 दिनों में 3,560…
रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 01.06.2026 को नामकूम प्रखण्ड के कुतियातू पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी चीफ श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी लता कुमारी, दीपेन्द्र कुमार, युधिष्ठिार महतो, जसिंता टोप्पो, सीमा कुमारी, तारा मिंज, अमित बड़ाईक, विधि के छात्र-छात्राएं समेत…
आप सभी शिक्षकों ने शिक्षा के पवित्र क्षेत्र में निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ सेवा की है। आपने न सिर्फ ज्ञान दिया, बल्कि हजारों बच्चों के भविष्य को आकार दिया, उनके सपनों को पंख दिए और समाज को बेहतर नागरिक दिए। आपका यह योगदान अमूल्य है: उपायुक्त रांची Ranchi: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में17वें पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा,“आप सभी शिक्षकों ने शिक्षा के पवित्र क्षेत्र में…