चान्हो : प्रखंड के सिनचिपी गांव में मंगलवार की रात अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा व तामीर-ए-मस्जिद अक्सा का भव्य आयोजन किया गया। जलसे में क्षेत्र सहित दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। अक्सा की तामीर में सहयोग करने वाले लोगों की सराहना करते हुए हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंसानियत और मोहब्बत सबसे बड़ी ताकत है। जलसे की सदारत हाजी अब्दुल कयूम कासमी ने की, जबकि नेजामत की जिम्मेदारी मोहम्मद सूफियान हैदर ने निभाई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में हाजी अब्दुल कयूम कासमी ने कहा कि आज मुसलमानों को अपने दीन और…
Author: Super_User
Ranchi: रांची जिला के योग शिक्षकों ने विभिन्न मुद्दों पर बनाई रणनीति आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से राज्य योग केंद्र में योग शिक्षकों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान योग दिवस के सफल क्रियान्वयन, आम जनमानस को योग से जोड़ने और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग शिविरों के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…
Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात कर अनाधिकृत भवनों के नियमितीकरण संबंधी अधिसूचना पर चर्चा की। बैठक में स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक सूरज कुमार भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने अनाधिकृत भवनों के नियमितीकरण संबंधी अधिसूचना पर बिंदुवार चर्चा की और ग्रामीण क्षेत्रों में योजना को प्रभावी बनाने, ऑनलाइन आवेदन को सरल बनाने, एसओपी जारी करने, रोड वाइडनिंग, बेसमेंट एवं लोअर ग्राउंड फ्लोर, लेबर सेस, प्लॉट एरिया, एफएआर सीमा तथा शुल्क संरचना सहित विभिन्न…
Ranchi: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता तथा विद्युत विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जेबीवीएनएल के कार्यपालक अभियंता, सहायक/कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले में पेयजल एवं विद्युत सेवाओं से संबंधित सभी कार्यों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आम नागरिकों को पेयजल एवं बिजली की…
प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता एम्बुलेंस सेवाओं के मॉनिटरिंग के लिए एआई कंट्रोल रूम स्थापित करें आपातकालीन सेवाओं में करें सुधार एएनएम, जीएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया में लायें तेजी आपातकालीन स्थिति में उबर कॉन्सेप्ट की सुविधा का अध्ययन करें एएनएम, जीएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया में लायें तेजी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शहरी एवं ग्रामीण दो भागों में बांटकर कार्य योजना बनाएं अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाएं, पैरालाइसिस अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए अच्छी व्यवस्था हो Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने…
रांची । राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिले के 15 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ संचालित इस अभियान के दौरान वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों…
रांची। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की अधिग्रहीत भूमि से जुड़े बहुचर्चित फर्जीवाड़ा मामले में आरोपित प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में एसीबी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने के बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तिथि 10 जून निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान एसीबी ने अदालत को बताया कि मामले से संबंधित केस डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने हैं। इसके लिए समय की आवश्यकता है। अदालत ने एसीबी के अनुरोध…
रांची। स्वर्णिम कला कुंज एवं साहित्योदय मंच के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन वाईबीएन स्कूल, धुर्वा मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में मंच संस्थापक डॉ रजनी शर्मा चंदा ने अतिथि साहित्यकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरिन्दर कौर नीलम ने किया। मंच पर रेनू झा रेणुका, राकेश रमण रार, नेहाल हुसैन सरैयावी, रिंकू बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के बाद सुमधुर सरस्वती वंदना रिंकू बनर्जी ने प्रस्तुत किया। मंत्रोच्चारण रेनू झा रेणुका ने किया। वहीं सचिन शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण भजन से किया जिसे सुनकर उपस्थित सभी श्रोता भाव विभोर हो…
रांची। चतरा जिले के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोयला परियोजनाओं से जुड़े बहुचर्चित टेरर फंडिंग मामले में आरोपित अनिश्चय गंझू को फिलहाल राहत नहीं मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने मंगलवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अनिश्चय गंझू चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का निवासी है और वह पिछले लगभग छह वर्षों से जेल में बंद है। दरअसल, अनिश्चय गंझू को 6 जून 2020 को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ आरोप है कि वह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के लिए कोयला खनन क्षेत्रों से अवैध रूप से धन…
रांची। झारखंड में चर्चित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपित सोनू शर्मा और मोनू कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बहस की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जून की तिथि निर्धारित की है। सोनू शर्मा और मोनू कुमार को प्रश्नपत्र हल कराने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य माना जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक दोनों की…