Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर वाहनों और संदिग्धों की हुई जांच
झारखंड

रांची पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर वाहनों और संदिग्धों की हुई जांच

Super_UserBy Super_UserJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिले के 15 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ संचालित इस अभियान के दौरान वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।
नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह विशेष अभियान चलाया। इसके तहत शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए व्यापक जांच-पड़ताल की गई।
उन्होंने बताया कि सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक समेत 15 से अधिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई। सिटी एसपी ने कहा कि रात के समय होने वाले अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो।
इसी क्रम में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ सघन जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रात के समय सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
सिटी एसपी पारस राणा ने शहरवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा जांच अभियान नागरिकों की सुरक्षा के लिए चलाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर आगे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच और विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.