रांची: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में द पाठशाला रांची के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर संस्थान तथा शहर का नाम रोशन किया है। संस्थान के छात्र धैर्य सिंह ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4843 प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे द पाठशाला परिवार को गौरवान्वित किया है। अन्य सफल विद्यार्थियों में अखिल गुप्ता ने सामान्य वर्ग में AIR 4345, गगन जेराई ने एसटी वर्ग में AIR 177, अवनीश सिंकू ने एसटी वर्ग में AIR 1610, वैष्णवी ने सामान्य वर्ग में AIR 20489…
Author: Super_User
रांची: रांची जिला वुशु एसोसिएशन एवं झारखंड वुशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम स्थित वुशु हॉल में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वुशु प्रशिक्षण शिविर का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन झारखंड सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उदय साहु ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव श्री शैलेन्द्र दुबे, वुशु कोच श्री दीपक गोप सहित बड़ी संख्या में…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन सोमवार को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 35 नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के जनादेश से बनी सरकार का पूर्ण मंत्रिमंडल सोमवार को आकार लेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित समारोह में 35 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल आरएन रवि उन्हें शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि, चार…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई मां-बेटी को पुलिस ने बिहार के आरा जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों के गायब होने के बाद परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने के कारण मामला और अधिक गंभीर हो गया था। अब मां-बेटी के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। दरअसल, झारखंड पुलिस में कार्यरत सुधीर कुमार सिंह की पत्नी सुनीता देवी और उनकी 19 वर्षीय बेटी काजल कुमारी शनिवार को अचानक लापता हो गई थीं। दोनों के एक साथ गायब होने से परिवार…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया है कि वह अपने घायल भतीजे अभिषेक बनर्जी को बेहतर चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा के लिए झारखंड भेजें। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार अभिषेक बनर्जी को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राज्य सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है, जिससे विपक्षी दलों में बेचैनी बढ़ी है और वे सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते…
रांची। ताइक्वांडो संघ रांची जिला की 21 सदस्यीय टीम प्रथम प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए रविवार को श्रीनगर पहुंच गई। देश-विदेश के खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से दो जून तक श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भारत सहित विभिन्न देशों के लगभग 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे इसका…
Ranchi: झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा चैम्बर भवन में आयोजित तीन दिवसीय रांची डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप-2026 का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि खेल निदेशक छवि रंजन एवं विशिष्ट अतिथि झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के महासचिव नवजोत अलंग, ऑल इंडिया चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार, उपाध्यक्ष सुनील खवारे, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सदस्य आशीष साहू, सुनील कालरा, प्रीतम सिंह तथा ऑर्बिटर दीपक एवं अरुण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। तीन दिनों तक चले इस चैंपियनशिप में…
रांची : ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएमएलटीए) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति (सीएसी) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का रविवार को रांची के बरियातू स्थित हील ट्रीट होटल में सफलतापूर्वक समापन हो गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने मेडिकल लेबोरेटरी क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान संगठन की परीक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम, शैक्षणिक नीतियों, संगठन विस्तार, लैब टेक्नीशियनों की व्यावसायिक चुनौतियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने आधुनिक तकनीकों और नवीन डायग्नोस्टिक प्रणालियों के प्रति मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्टों को…
Ranchi: झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन (जेएफए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) रविवार को धुर्वा स्थित जेएससीए परिसर में आयोजित की गई। बैठक अध्यक्ष श्री अर्चित आनंद की अध्यक्षता में हुई।इसमें राज्य के विभिन्न जिला फेंसिंग संघों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित आनंद, उपाध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह,महासचिव जय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष करमबीर उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की…