Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
झारखंड

रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Super_UserBy Super_UserMay 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई मां-बेटी को पुलिस ने बिहार के आरा जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों के गायब होने के बाद परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने के कारण मामला और अधिक गंभीर हो गया था। अब मां-बेटी के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।
दरअसल, झारखंड पुलिस में कार्यरत सुधीर कुमार सिंह की पत्नी सुनीता देवी और उनकी 19 वर्षीय बेटी काजल कुमारी शनिवार को अचानक लापता हो गई थीं। दोनों के एक साथ गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल बन गया था। परिजनों ने उनकी तलाश के लिए पोस्टर भी जारी किए थे और लोगों से सूचना देने की अपील की थी।
मामले को लेकर सुधीर कुमार सिंह ने धुर्वा थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी और दोनों की तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए।
इसी दौरान एक नया मोड़ तब आया, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सुधीर कुमार सिंह और उनके बेटे से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की। लगातार आ रहे इन फोन कॉल्स ने मामले को अपहरण की आशंका से जोड़ दिया था। पुलिस अब उस मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर रही है, जिससे फिरौती की मांग की गई थी।
हटिया पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार ने रविवार को बताया कि मां-बेटी को बिहार के आरा जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किन परिस्थितियों में रांची से आरा पहुंचीं और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या कारण थे।
जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि हाल के दिनों में मां और बेटी साइबर ठगी का शिकार हुई थीं। बताया गया है कि साइबर अपराधियों ने उन्हें ब्लैकमेल कर लगभग 80 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच के दायरे में रखे हुए है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इस घटना का संबंध साइबर अपराधियों या किसी अन्य संगठित साजिश से तो नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मां-बेटी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.