Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»वन स्टॉप सेंटर कुलगु नगड़ी में शुरुवात: महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम
झारखंड

वन स्टॉप सेंटर कुलगु नगड़ी में शुरुवात: महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

Super_UserBy Super_UserMay 30, 2026Updated:May 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: कुलगु नगड़ी में वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) का शुरुवात किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, उत्पीड़न एवं शोषण से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे समग्र सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब पीड़ित महिलाओं को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक तथा आश्रय संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वन स्टॉप सेंटर (OSC) की प्रमुख सुविधाएँ: आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव सेवाएँ: 108 एंबुलेंस सेवा एवं पुलिस के साथ समन्वय कर तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।
चिकित्सा सहायता: पीड़ित महिला को निकटतम अस्पताल में तुरंत उपचार की व्यवस्था। FIR/NCR/DIR दर्ज कराने में सहायता: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने हेतु पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन। मनो-सामाजिक परामर्श: मानसिक एवं भावनात्मक सहायता के लिए योग्य काउंसलर द्वारा काउंसलिंग सेवाएँ। कानूनी सहायता एवं परामर्श: निःशुल्क कानूनी सलाह और न्याय प्राप्त करने में सहायता। अस्थायी आश्रय (Shelter Home): पीड़ित महिलाओं एवं उनके बच्चों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था। परिवहन सुविधा: आवश्यकता अनुसार सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था।
वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य: हिंसा, घरेलू उत्पीड़न, यौनिक शोषण या किसी भी प्रकार के शोषण से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोसामाजिक तथा आश्रय संबंधी समस्त सहायता उपलब्ध कराना। पीड़ित महिलाएं *टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके वन स्टॉप सेंटर की सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी तथा स्थानीय महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस केंद्र को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस दौरान स्थापना उप समाहर्ता रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, अंचल अधिकारी नगड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नगड़ी, थाना प्रभारी नगड़ी, CDPO नगड़ी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.