Author: Super_User

Ranchi: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 मई 2026 को राँची जिले में *विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस* के उपलक्ष्य में समाहरणालय ब्लॉक बी सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का मुख्य थीम *”चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ्य रहो”* रहा, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ना और किशोरियों-बालिकाओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राँची श्री संजय भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सिंह, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं, शिक्षिकाएं, महिला पर्यवेक्षिका, CDPO…

Read More

Ranchi: कुलगु नगड़ी में वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) का शुरुवात किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, उत्पीड़न एवं शोषण से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे समग्र सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपायुक्त ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब पीड़ित महिलाओं को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक तथा आश्रय संबंधी सभी सुविधाएं…

Read More

रांची : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा के सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन फैसिलिटी (सीआईएफ) द्वारा आयोजित “समर इंटर्नशिप प्रोग्राम–2026” का उद्घाटन आज संस्थान परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीन ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन प्रोफेसर राजू पोद्दार, डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रोफेसर अशोक शरण तथा सीआईएफ के सेक्शन हेड प्रोफेसर शुभेंदु नास्कर ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रतिष्ठित ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम देशभर के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों एवं अनुसंधान तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 76 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। अपने संबोधन में…

Read More

90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा का ओरमांझी प्रखण्ड अंतर्गत हरचण्डा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम। रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 30.05.2026 को रांची ओरमांझी प्रखण्ड के बरवे पंचायत के हरचण्डा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी आशीष बैठा, शिला तिग्गा,…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी)2026 पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, पारदर्शी और सफल आयोजन के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मौजूदा भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने राज्यों से कहा कि जिला प्रशासन तथा परीक्षा आयोजित करने वाले स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों को उचित निर्देश जारी किए जाएं। पत्र में उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर…

Read More

प्रगति की नियमित समीक्षा तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को प्राप्त करें खनन राजस्व में झारखंड की स्थिति ओडिशा और छत्तीसगढ़ से बेहतर प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक प्रणाली लागू करने पर जोर खनन राजस्व में झारखंड की स्थिति मजबूत। रांची। झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। वित्त विभाग की समीक्षा के दौरान…

Read More

Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह-प्रभारी श्री भूपेन्द्र मरावी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश और एनएसयूआई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बिनय उरांव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ़ अली ने की। कार्यक्रम के दौरान तलहा अफरोज, चाँद अंसारी, निश्चल सोय एवं ऑगस्टीन दीप एक्का ने औपचारिक रूप से एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने संगठन से जुड़कर छात्र हित, शिक्षा अधिकार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों…

Read More

रांची। राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज सांसद स्थानीय विकास निधि के तहत रांची जिला अंतर्गत नामकुम प्रखंड की बरगावां पंचायत स्थित ग्राम बरगावां में आर.के. आनंद बॉल्स ग्रीन, नामकुम में निर्मित पेबर्स ब्लॉक पथ सह मुख्य द्वार निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, मार्ग एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम…

Read More

रांची, : मेदांता अब्दुर्रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हाॅस्पिटल, रांची में सांस लेने में भीषण तकलीफ से जूझ रही तीसरी बार गर्भवती हुई 24 साल की महिला कंचन कुमारी को हाॅस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ. विनीत कुमार ने जोखिम भरी मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया से हृदय के वाल्व को फैलाकर महिला तथा पेट में पल रहे बच्चे की जान बचाई। दो बार लगातार गर्भपात झेल चुकी महिला साढ़े सात माह की गर्भवती थी। गर्भावस्था में इस तरह की सर्जरी काफी जोखिम भरी होती है जिसमें मां और बच्चा दोनों की जान जाने का खतरा बना रहता है। आॅपरेशन के बाद महिला स्वस्थ…

Read More

 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा का नामकुम प्रखण्ड के बड़ाम गांव में डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम। रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 25.05.2026 को नामकुम प्रखण्ड के बड़ाम गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी प्रदीप नाग, लता कुमारी एवं…

Read More