रांची। राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज सांसद स्थानीय विकास निधि के तहत रांची जिला अंतर्गत नामकुम प्रखंड की बरगावां पंचायत स्थित ग्राम बरगावां में आर.के. आनंद बॉल्स ग्रीन, नामकुम में निर्मित पेबर्स ब्लॉक पथ सह मुख्य द्वार निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, मार्ग एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धीरज महतो जी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह जी, श्रीमती माधुरी देवी जी, झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक जी, कोषाध्यक्ष श्री शिवेंद्र दुबे जी, मंडल अध्यक्ष श्री समीर रॉय जी, मुखिया श्रीमती अनिता तिर्की जी, वरिष्ठ नेता श्री अनिरुद्ध पांडे जी, श्रीमती प्रज्ञा भारती जी, श्री गोरख नाथ जी, श्री गोपाल चौधरी जी, श्रीमती रेखा महतो जी, श्रीमती मीनू सिंह जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
