रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित JEE Main 2026 के परिणामों में रांची स्थित वासुका एकेडमी ने अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। संस्थान के मेधावी छात्र देवेश अग्रवाल ने 99.96% और AIR 648 हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। उनके साथ ही उत्कर्ष विभव (99.75%, AIR 3954), विनायक रंजन (99.75%, AIR 4075), श्लोक कुमार (99.62%, AIR 6167) और रोहन मेहता (99.61%, AIR 6205) ने टॉप रैंक्स में अपनी जगह बनाकर वासुका एकेडमी की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया है। सफलता की यह सूची यहीं समाप्त नहीं होती; देवांश अग्रवाल (99.59%, AIR 6617), अभिनव कुमार (99.51%, AIR…
Author: Super_User
रांची: अबुआ अधिकार मंच, झारखंड के इंचार्ज यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति महोदया का स्वागत किया एवं रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक एवं आधारभूत समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदया से मुलाकात की । मंच के अभिषेक शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई, परीक्षा व्यवस्था एवं समग्र शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। अभिषेक शुक्ला ने कुलपति से कहा के अनगड़ा स्थित डिग्री कॉलेज, जो पिछले चार वर्षों से तैयार है, उसे अविलंब…
Ranchi: एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व में दिनेश कुमार, रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी ने जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर…
गुमला। जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रशार काे बसिया अंचल अंतर्गत मौजा बोंगालोया टंगरा सहित आसपास के क्षेत्रों में जिला टास्क फोर्स (खनन) ने औचक जांच और छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, बसिया की अध्यक्षता में अंचल अधिकारी, बसिया, जिला खनन पदाधिकारी, गुमला तथा सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने की। जांच के क्रम में मौजा बोंगालोया में खाता संख्या-58, प्लॉट संख्या-299, रकबा लगभग 5.79 एकड़ गैरमजरूआ आम भूमि पर अवैध रूप से बालू का भंडारण पाया गया। स्थल पर लगभग 30,000 घनफीट बालू…
रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में एआई रिवॉल्यूशन एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ बिजनेस, मैनेजमेंट एंड फाइनेंस इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईकॉन-सीएम 2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। इसके साथ ही प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। फैकल्टी ऑफ कॉमर्स और फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के अकादमिक और औद्योगिक जगत के विशेषज्ञों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। 400 प्रतिभागियों ने एआई के विभिन्न आयामों, उपयोगिता और भविष्य पर विचार साझा किए। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार सिन्हा,…
गुमला। झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में शुक्रवार को जिले में जल पखवाड़ा 2026 की औपचारिक शुरुआत सभी विद्यालयों में जल शपथ के साथ की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों ने जल संरक्षण, जल के समुचित उपयोग और इसके प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना, बच्चों में जिम्मेदारी की भावना का विकास करना एवं विद्यालय तथा समुदाय स्तर पर जल बचत व्यवहार को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और वर्तमान समय…
रांची। नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम झारखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को रिम्स में आयोजित झारखंड नियोकोन 2026 सम्मेलन के पहले दिन तीन महत्वपूर्ण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने गहन और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे प्रतिभागियों को नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी मिली। पहली कार्यशाला प्रीमैच्योर केयर और न्यूट्रिशन पर केंद्रित रही। इसमें समय से पहले जन्मे नवजात शिशुओं की देखभाल जन्म के तुरंत बाद से लेकर डिस्चार्ज तक कैसे की जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सत्र में डॉ प्रदीप कुमार देबता (सफदरजंग अस्पताल,…
रांची। राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के मैदान से हथियार के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अविनाश कुमार है। गिरफ्तार युवक अविनाश कुमार बिरसा चौक, रांची का रहने वाला है। थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक कार में युवक हथियार के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एयरपोर्ट थाना इलाके में एक कार में युवक हथियार के साथ बैठा हुआ है।…
नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को सरकार की ओर से लाया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक जरूरी दो तिहाई बहुमत के अभाव में पारित नहीं हो पाया। इसके माध्यम से सरकार लोकसभा की सीटों में वृद्धि करना और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती थी। विपक्ष का कहना था कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाकर अपना राजनीतिक हित साधना चाहती है। लोकसभा में दो दिन तक संविधान संशोधन और दो अन्य परिसीमन और संघ शासित राज्य संशोधन विधेयक पर एक साथ चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर विपक्ष से इसे पारित…
बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपनी खास ‘ग्रीन जर्सी’ में नजर आएगी। यह पहल फ्रेंचाइजी के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाती है। रीसाइकिल्ड सामग्री से बनी यह ग्रीन जर्सी आरसीबी की ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2011 में की गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुनिया की एकमात्र कार्बन-न्यूट्रल टी20 फ्रेंचाइजी है और अब वह कार्बन-पॉजिटिव बनने की दिशा में काम कर रही है। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने कहा, “टी20 फ्रेंचाइजी के रूप में…