Ranchi: मेरा युवा भारत, झारखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम का दूसरा दिन दिनांक 13 अप्रैल 2026 को रिम्स राँची के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से आए 1000 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नीति निर्माण, लोकतांत्रिक संवाद एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। दूसरे दिन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी पी सिंह, माननीय विधायक राँची उपस्थित रहे । साथ ही डॉ राजीव मिश्रा, अतिरिक्त निदेशक…
Author: Super_User
रांची: भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 7 से 13 अप्रैल 2026 तक “ज्ञान अभियान” के तहत स्कूली छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कस्तूरवा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नामकुम और कस्तूरवा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह सहित साख फाउंडेशन के मनोज सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल लेन-देन और सतर्कता के पहलुओं…
Ranchi: आजसू छात्र संघ के द्वारा विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया है। छात्र संघ ने कहा है कि विगत लगभग 2 वर्षों से स्नातक सत्र लगातार लेट चल रहा है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। छात्र नेताओं ने बताया कि सत्र लेट होने के कारण छात्रों को समय पर परीक्षा, परिणाम एवं आगे की पढ़ाई में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड के सबसे बड़े विश्वविद्यालय…
ओरमांझी: प्रखंड क्षेत्र के गुड्डू स्थित न्यू स्वर्णरेखा पब्लिक स्कूल के सचिव कामेश्वर महतो का शनिवार दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके पैतृक गांव मेसरा स्थित स्वर्णरेखा नदी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजन, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वर्गीय महतो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी बदन देवी, बड़े पुत्र राजकिशोर महतो, छोटे पुत्र नवलकिशोर महतो एवं पुत्रवधू शामिल हैं। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि शिक्षा जगत को…
रांची: उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के सहयोग से डामोदर ब्लॉक ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल एवं विश्वविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण, स्वागत भाषण एवं उद्घाटन सत्र के साथ हुई। कुलपति प्रो. (डॉ.) मधुलिका कौशिक ने वर्चुअल माध्यम से छात्राओं को संबोधित करते हुए मासिक धर्म स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सही जानकारी, जागरूकता और खुली चर्चा के महत्व पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर किशोरावस्था प्रजनन स्वास्थ्य,…
रांची। राज्य में बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्टल निस्ता्रण करने के लिए एक नई कॉम्प्रिहेंसिव गाइडलाइन तैयार करने का ठोस निर्णय लिया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक व्यापक गाइडलाइन बनाई जाए, जिसका पालन राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं…
ओरमांझी: आरटीसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में इंस्टिट्यूशन इनोवेशन कौंसिल के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के क्वार्टर 3 की 10वीं महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू ने की। इस अवसर पर आई आई सी के प्रेसिडेंट डॉक्टर अरविंद कुमार, वाइस प्रेसिडेंट सह समन्वयक अमृत एवं तकनीकी समन्वयक सोनू कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं बाह्य विशेषज्ञ सदस्यों के रूप में डॉक्टर अवनीत जोशी एवं मनीष पीयूष भी शामिल थे। बैठक में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।…
रांची: मेदांता अब्दुर्रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हाॅस्पिटल, रांची ने पिछले छह माह से पूरे शरीर के जोड़ों में दर्द के साथ किसी तरह चल फिर पा रही 45 साल की महिला का त्वरित इलाज कर उसे राहत दिलाई। इस दौरान उसे बुखार भी रहता था तथा सूखी खांसी भी होती थी। अब वह बिल्कुल ठीक है और सामान्य जीवन जी रही है तथा न्यूनतम दवाओं पर बीमारी नियंत्रण में है। मरीज एक दुर्लभ आॅटोइम्युन बीमारी एंटीसिंटेज सिंड्रोम से ग्रसित थी। यह एक जटिल बीमारी है जो आमतौर पर देर से पहचान में आती है, लेकिन इस मामले में समय रहते…
रांची: आदित्य बिरला ज्वेलरी के इंद्रिया ने रांची में अपना नया स्टोर लॉन्च किया है, जो रांची शहर में इसका दूसरा स्टोर है। इस कदम के साथ ब्रांड झारखंड और पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है और मेट्रो शहरों के बाहर तेज़ी से बढ़ते, सांस्कृतिक रूप से जीवंत बाजारों में विस्तार पर ध्यान दे रहा है। शादी-विवाह के मौके पर गहनों की मांग, बदलती ग्राहक प्राथमिकताओं और संगठित रिटेल की ओर बढ़ते रुझान की वजह से रांची एक तेजी से उभरता बाजार बन रहा है। डिजाइनर और भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांडों में बढ़ती रुचि के साथ,…
मांडर : मांडर मिशन स्थित संत अन्ना इंटर कॉलेज परिसर साइंस एंड आर्ट एग्जिवीसन आयोजित किया गया।इस एग्जिबसन का शुभारंभ परंपरागत तरीके से मदर ल्योक्रिता तिर्की और कमिटी मेंबर के द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान, संस्कृतिक विविधता, प्रकृति संतुलन विषय पर मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मैरी बागे ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की आयोजन से बच्चों के बीच ज्ञान,कला, संस्कृति को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने की दिशा में निर्णायक पहल साबित होगी जिससे बच्चों को के बीच विशेष विषय से संबंधित वस्तुओं का एक सुव्यवस्थित संग्रह होती है…