रांची: आदित्य बिरला ज्वेलरी के इंद्रिया ने रांची में अपना नया स्टोर लॉन्च किया है, जो रांची शहर में इसका दूसरा स्टोर है। इस कदम के साथ ब्रांड झारखंड और पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है और मेट्रो शहरों के बाहर तेज़ी से बढ़ते, सांस्कृतिक रूप से जीवंत बाजारों में विस्तार पर ध्यान दे रहा है। शादी-विवाह के मौके पर गहनों की मांग, बदलती ग्राहक प्राथमिकताओं और संगठित रिटेल की ओर बढ़ते रुझान की वजह से रांची एक तेजी से उभरता बाजार बन रहा है। डिजाइनर और भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांडों में बढ़ती रुचि के साथ,…
Author: Super_User
मांडर : मांडर मिशन स्थित संत अन्ना इंटर कॉलेज परिसर साइंस एंड आर्ट एग्जिवीसन आयोजित किया गया।इस एग्जिबसन का शुभारंभ परंपरागत तरीके से मदर ल्योक्रिता तिर्की और कमिटी मेंबर के द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान, संस्कृतिक विविधता, प्रकृति संतुलन विषय पर मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मैरी बागे ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की आयोजन से बच्चों के बीच ज्ञान,कला, संस्कृति को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने की दिशा में निर्णायक पहल साबित होगी जिससे बच्चों को के बीच विशेष विषय से संबंधित वस्तुओं का एक सुव्यवस्थित संग्रह होती है…
खुमताई : झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है. कल्पना सोरेन पार्टी प्रत्याशी के प्रचार कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि खुमताई, नहरकटिया और मार्गेरिटा विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यक्रम तय था, लेकिन हेलीपैड की अनुमति नहीं मिलने के कारण वे वहां पहुंच नहीं सकीं. उन्होंने बताया कि मार्गेरिटा जाते समय सड़क मार्ग से ही उन्होंने फोन के जरिए खुमताई और नहरकटिया की जनता को संबोधित करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस तरह…
मुख्यमंत्री ने चाबुआ-लाहोवाल विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया असम/चाबुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव के तहत चाबुआ-लाहोवाल सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को ऑनलाइन संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि सत्ता और ताकत के दम पर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है,…
रांची। हेवी इंजीनियर्स कॉरपोरेशन (एचईसी) लिमिटेड में कार्यरत विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से लंबित वेतन के भुगतान की मांग काे तेज कर दी है हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन, एचईसी मजदूर संघ, एचईसी श्रमिक संघ और जनता मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने निदेशक उत्पादन और निदेशक वित्त से मुलाकात कर कर्मचारियों के चार माह के वेतन का जल्द देने की मांग की। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महामंत्री लीलाधर सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से पैदा हुई खराब आर्थिक स्थिति को लेकर काफी परेशान हैं।…
रांची। रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के मिलने के बाद न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अदालत के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पुलिस की टीम अदालत पहुंची है और पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अदालत परिसर को खाली कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी भरा ईमेल कहां से और किसने भेजा है। एहतियातन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और…
रांची। पूरे झारखंड में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय रांची में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है। पार्टी आज जिस मुकाम पर है, यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है। करोड़ों गुमनाम कार्यकर्ताओं ने अपनी अथक मेहनत से इस पार्टी को सींचने का काम किया है। भाजपा आज वटवृक्ष बन चुकी है। साहू ने कहा कि 1951 से 1980 तक एवं 1980 से अब तक…
रांची : माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में ओरमांझी प्रखंड के बरवे के पंचायत भवन में नालसा वीर परियोजन सहायता योजना – 2025 के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने वीर परिवार सहायता योजना-2025 योजनान्तर्गत दिये जानेवाले कानूनी सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी कानूनी सहायता योजना है, जिसके उद्देश्य भारत भर में सेवारत और…
चराइदेव/सोनारी/असम/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनारी विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में चाय बागान श्रमिकों के शोषण और पहचान के संकट को उठाते हुए निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए स्पष्ट किया कि उनका यहाँ आना महज एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि चाय बागान क्षेत्र के आदिवासियों, किसानों और मजदूरों के संघर्ष में साझीदार बनने का एक अटूट संकल्प है। उन्होंने जनता को उनकी सामूहिक शक्ति का अहसास कराते हुए कहा कि यदि यह संगठित समाज अपनी ताकत पहचान ले, तो सत्ता को उनके निर्देशों पर झुकना ही होगा। मुख्यमंत्री ने चाय बागानों…
रांचीः राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वां इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले के समापन में मात्र दो दिन शेष हैं और 6 अप्रैल को इसका औपचारिक समापन हो जाएगा। अंतिम दिनों को देखते हुए स्टॉलधारकों द्वारा आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसका लाभ उठाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को दोपहर तीन बजे से ही खरीदारों का आना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। छुट्टी के कारण रविवार को भी मेले में इसी तरह भीड़ रहने की संभावना है और फेयर…