Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
झारखंड

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Super_UserBy Super_UserApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। पूरे झारखंड में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय रांची में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है। पार्टी आज जिस मुकाम पर है, यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है। करोड़ों गुमनाम कार्यकर्ताओं ने अपनी अथक मेहनत से इस पार्टी को सींचने का काम किया है। भाजपा आज वटवृक्ष बन चुकी है।
साहू ने कहा कि 1951 से 1980 तक एवं 1980 से अब तक जिस सोच और सपने के साथ संगठन और पार्टी को सींचा गया, पहले अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेंद्र मोदी सरकार में अंत्योदय का वह सपना साकार होता दिख रहा है। साहू ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के संकल्पों को पूरा करते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ चली है। जनता का अपार स्नेह और समर्थन पार्टी के साथ है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए राजनीति करती है। असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी इस मुकाम पर स्थापित हो पाई है। हमारे लिए देश प्रथम है। मोदी सरकार में हर एक सपना, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना सहित तमाम जो पुराने लंबित मांगें जो जनहित में थीं उसे आज पूरा किया जा रहा है। यह सब देश की जनता की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है। मरांडी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की यात्रा काफी प्रेरणादायक है।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आज भाजपा किस शिखर पर है, बतलाने की जरूरत नहीं है। यह बतलाता है कि एक व्यक्ति अगर ठान ले तो वह कुछ भी कर सकता है। भाजपा 14 करोड़ से अधिक सदस्यों की पार्टी बन चुकी है। इस परिवार या संगठन में कोई नया पुराना नहीं होता। विचारधारा को समर्पित सभी कार्यकर्ता अपने हैं। संगठन का विस्तार और मां भारती की जय ही सभी का उद्देश्य होना चाहिए। भाजपा अन्य पार्टियों से बिल्कुल अलग है। संगठन ही हमारी शक्ति है।
इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही मंचासीन नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया। राज्य भर में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.