रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री तथा पर्यटन, कला–संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभागार सह कार्यकारी विकास केंद्र और बालिका छात्रावास विस्तारीकरण योजना का संयुक्त रूप से शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्रियों ने संस्थान के विकास और राज्य के युवाओं के कौशल उन्नयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर कॉलेज को छोटानागपुर स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित…
Author: Super_User
राँची: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र हर्ष दीप को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि हर्ष दीप ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 77वीं रैंक प्राप्त कर उपसमाहर्ता (UNR), झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के प्रतिष्ठित पद को प्राप्त किया है। आज विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य सह–सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड ज़ोन ‘जी’) बिपिन राय ने हर्ष दीप एवं उनकी माता जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्राचार्य श्री राय ने अपने संबोधन में कहा— “हर्ष दीप जैसे…
रांची: पारस एचइसी हॉस्पिटल रांची में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जुझ रहे एक साढे सात वर्षीय बच्चे का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। उस मरीज को एक महीने पहले तेज बुखार आने के बाद अचानक बेहोशी और शरीर के हाथ-पैरों में पूरी तरह लकवा जैसा लक्षण हो गया था। परिजन जब बच्चे को पारस एचइसी हॉस्पिटल लाए, उस समय मरीज बिल्कुल बेहोश था और किसी अंग में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था। हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संजीव कुमार शर्मा ने जांच के दौरान एमआरआई में पाया गया कि बच्चे के ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड की कई परतें प्रभावित होकर झड़…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के मानगो इलाके में गुरुवार दोपहर केबल बिछाने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना आजादनगर स्थित गांधी मैदान के पास 11 केवी ट्रांसफॉर्मर पर हुई, जहां काम के दौरान सक्रिय हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से बिहार के समस्तीपुर निवासी मजदूर राजू सैनी करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मानगो स्थित गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, केबल…
जेएसएससी सीजीएल पुरिणाम पर मुख्यमंत्री सोरेन ने अभ्यर्थियों को दी बधाई रांची, 04 दिसंबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के अभ्यर्थियों को बधाई दी। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अगर इरादे नेक हों, तो हर काम बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन अब बाधाएं…
पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई श्यामनगर में चार दिनों से लापता चल रहे 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट के पास संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। शव मिलते ही स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पनप उठा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। शव की पहचान होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये । उन्होंने आरोप लगाया कि संकोसाई रोड नंबर एक का नदी किनारा नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन चुका है, लेकिन पुलिस लगातार…
साईं नाथ विश्वविद्यालय, राँची के डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यक्रम ने एक बार फिर उत्कृष्टता का चमकता अध्याय लिखा है। विश्वविद्यालय के 25 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठान ओरियंट क्राफ्ट, राँची में हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, परिश्रम और विश्वविद्यालय के उद्योग-सम्बद्ध प्रशिक्षण मॉडल का परिणाम है। कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया में ओरियंट क्राफ्ट के एचआर श्री रवि भूषण की उपस्थिति ने चयन प्रक्रिया को और भी पारदर्शी व पेशेवर बनाया। उन्होंने छात्रों के तकनीकी कौशल, व्यावहारिक समझ और औद्योगिक वातावरण में अनुकूलन क्षमता की सराहना की। चयनित छात्रों को 300000/- (तीन लाख रूपये) प्रति वर्ष…
चान्हो: चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर कोको गांव में विधायक मद से निर्मित होने वाले सार्वजनिक सौचालय निर्माण कार्य व सेड निर्माण कार्य व सोस में जतरा खूंटा निर्माण कार्य , सरना स्थल सौंदर्यीकरण कार्य का झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के द्वारा विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का क्रियान्वयन करने का प्रयास हमेशा से ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थल में मूलभूत सुविधाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। जिससे धार्मिक…
राज्य सरकार के निदेशानुसार आज दिनांक 03.12.2025 को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड द्वारा झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र वितरण हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में तीन हजार से अधिक अधिसूचित झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने सांकेतिक रूप से विशिष्ट आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए राज्य सरकार की ओर से सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। अपने संबोधन में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि प्रत्येक झारखण्ड आंदोलनकारी हमारे राज्य निर्माण…
रांची। गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज, रांची में वार्षिक खेल सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। इस अवसर पर ऑल आदिवासी सेक्रेटेरिएट सर्विस एसोसिएशन, झारखंड (AASSAJ) के अध्यक्ष श्री विवेक आनंद बास्के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य श्री राजा हांसदा (महासचिव), श्रीमती मणि कंचन मिंज (संयुक्त सचिव) एवं श्रीमती अर्चना कुसुम एक्का (संयुक्त सचिव) भी शामिल हुईं। मुख्य अतिथि श्री बास्के ने खेल ज्योति प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे छोड़कर खेल सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने शांति, एकता और खेल भावना का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क की प्रेरणा दी।…