चान्हो: चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर कोको गांव में विधायक मद से निर्मित होने वाले सार्वजनिक सौचालय निर्माण कार्य व सेड निर्माण कार्य व सोस में जतरा खूंटा निर्माण कार्य , सरना स्थल सौंदर्यीकरण कार्य का झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के द्वारा विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का क्रियान्वयन करने का प्रयास हमेशा से ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थल में मूलभूत सुविधाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। जिससे धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों को परेशानी उठानी नहीं होगी। बल्कि सामुदायिक उपयोगिता बढ़ेगी और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगी।इस दौरान ग्रामीणों ने भी बताया कि धार्मिक स्थल के समीप मूलभूत सुविधाएं सेड निर्माण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने,सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से सामुदायिक बैठकों ,धार्मिक आयोजनों, त्योहारों के अवसर पर उनलोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।इस अवसर पर मुखिया महादेव उरांव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इस्तेयाक, मो. मुजीबुल्ला, के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
