Ranchi: जेसीआई रांची की टीम 2026 का गठन हुआ, जिसमें जेसी अभिषेक जैन सर्वसम्मति से नव निर्वाचित अध्यक्ष वहीं साकेत अग्रवाल सचिव घोषित हुए। नई टीम 2026 के उपाध्यक्ष के पद पर आदित्य जालान, अनुभव अग्रवाल, अनिमेष निखिल, रवि आनंद, निशांत मोदी और निखिल अग्रवाल चुने गए। सह सचिव मनदीप सिंह व कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन चुने गए। साथ ही संस्था के निदेशक ऋषभ जालान, अमन सिंघानिया, निखिल मोदी, ऋषभ छापड़िया, नितिन पोद्दार, उदित तुलस्यान, अमन पोद्दार, अग्निश मित्रा, किशन अग्रवाल, अनीश जैन, मयंक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपक कुमार पटेल, रविकांत समोटा, अभिषेक नर्नोली, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, सृजन…
Author: Super_User
उर्दू के क्षेत्र में अंजुमन फ़रोग ए उर्दू का कार्य सराहनीय:शाह उमैर राँची: अंजुमन फरोग ए उर्दू झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को होटल शाह रेजीडेंसी कर्बला चौक, रांची में हुई, जिसमें अंजुमन फरोग ए उर्दू झारखंड के पांच साल पूरे होने पर पांच साल की रिपोर्ट पेश की गई। साथ ही नए पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ। कार्यक्रम में अंजुमन फरोग ए उर्दू झारखंड के जिला स्तरीय सदस्यों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत उलेमा झारखंड के सचिव शाह उमैर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत रामगढ़ से आए कारी अमीर…
क्राइस्टचर्च। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने हैगले ओवल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में अपनी टीम को हार से बचाने के बाद इसे अपने करियर का “बहुत खास दिन” बताया। ग्रीव्स ने नाबाद 202 रन बनाकर चौथी पारी में टीम को ऐतिहासिक ड्रॉ दिलाया। न्यूज़ीलैंड द्वारा दिए गए 531 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज ने 163.3 ओवर बल्लेबाज़ी की। ग्रीव्स (202* रन, 388 गेंद) और केमार रोच (58* रन, 233 गेंद) ने सातवें विकेट के लिए 180 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को संभाला। यह टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी चौथी…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को जामताड़ा–कर्माटांड़–कंबाइंड बिल्डिंग मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर बनाए जाने वाले डायवर्सन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य का कोड रोके जाने के बावजूद जामताड़ा में विकास कार्य नहीं रुकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लगातार प्रयासों के बाद पुल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई गई है, जिसके परिणामस्वरूप आज इस निर्माण कार्य की शुरुआत संभव हो सकी है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान यह पुल बह गया…
रांची। राजधानी रांची के बाई रोड स्थित प्रदेश राजद कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर भौतिक विचारधारा के प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी विद्वता और कार्यशैली महामानव के रूप दर्शाता है। वहीं प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि बाबा साहब देश के प्रथम कानून मंत्री थे और वे अदभुत विद्वता और दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। बाबा साहब जनमानस के प्रति अजेय प्रेरणा प्रदान देनेवाले महामानव थे। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को राजद संकल्प…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का पालन नहीं करने से जुड़े एक मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने 7-7 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड भरे, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई। इस दौरान सुनवाई में राज्य के महाधिवक्ता (एजी) राजीव रंजन भी मौजूद थे। इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें सशरीर अदालत में पेश होकर बेल बांड जमा करने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय…
Ranchi: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के इनहाउस कंसल्टेंट, सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने रांची के सेल सैटेलाइट टाउनशिप के इस्पात एग्जीक्यूटिव हॉस्टल में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल” पर एक दिन की टेक्निकल वर्कशॉप ऑर्गनाइज़ की। वर्कशॉप का मकसद यह पता लगाना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, सेल के ऑपरेशन्स में प्रोडक्टिविटी, सेफ्टी और डिसीजन-मेकिंग को कैसे बेहतर बना सकता है। प्रोग्राम का उद्घाटन डायरेक्टर (टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स और रॉ मटेरियल्स) श्री मनीष राज गुप्ता ने किया। अपने भाषण में, उन्होंने सेल में ग्राहक संतुष्टि,, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल…
रांची। रांची के अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर स्थित रुचि ज्वेलर्स से शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक शेखर सोनी ने बताया कि वे सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से गहनों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे। पूजा करते समय अचानक एक युवक दुकान में घुसा और बैग लेकर भाग गया। दूसरा अपराधी दुकान के बाहर बाइक पर इंतजार कर रहा था। दोनों अपराधी जल्दी ही मौके से फरार हो…
Ranchi: सेट, सेल, इस्पात भवन रांची के गंगा हॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र इवेंट संपन्न हुआ। इस इवेंट की अध्यक्षता श्री श्रवण कुमार वर्मा, कार्यपालक निदेशक, सेट ने की और इसमें 25 से ज़्यादा प्रिंट मीडिया के लोग शामिल हुए। शुरुआत में, सेल, रांची के संचार प्रमुख श्री उज्ज्वल भास्कर ने मीडिया के लोगों का स्वागत किया और उनका परिचय कराया। इसके बाद श्री वर्मा ने सभा को इस एकद्विवसीय तकनिकी संगोष्ठी की विस्तृत जानकारी दी, तथा आज स्टील इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज सॉफ्ट सेक्टर ने अपने प्रचालन…
राँची : आज दिनांक 5 दिसंबर दिन शुक्रवार 2025 प्रातः 10: 30 बजे राजभवन में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से झारखण्ड आंदोलनकारी सह रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रत्याशी लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सर्वप्रथम महामहिम को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन करते हुए, अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। राज्यपाल महोदय के समक्ष लखपति ने रांची नगर निगम में पूर्व में डिप्टी मेयर का चुनाव भी पार्षद डिप्टीमेयर और मेयर के निर्वाचन की तरह जनता द्वारा प्रत्यक्ष किए जाने की जानकारी देते हुए, इस बार पार्षदों के बहुमत से डिप्टी…