Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची नगर निगम चुनाव में डिप्टी मेयर के प्रत्यक्ष निर्वाचन की मांग लेकर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले झारखण्ड आंदोलनकारी लखपति कुमार साव
झारखंड

रांची नगर निगम चुनाव में डिप्टी मेयर के प्रत्यक्ष निर्वाचन की मांग लेकर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले झारखण्ड आंदोलनकारी लखपति कुमार साव

Super_UserBy Super_UserDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

राँची : आज दिनांक 5 दिसंबर दिन शुक्रवार 2025 प्रातः 10: 30 बजे राजभवन में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से झारखण्ड आंदोलनकारी सह रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रत्याशी लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सर्वप्रथम महामहिम को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन करते हुए, अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। राज्यपाल महोदय के समक्ष लखपति ने रांची नगर निगम में पूर्व में डिप्टी मेयर का चुनाव भी पार्षद डिप्टीमेयर और मेयर के निर्वाचन की तरह जनता द्वारा प्रत्यक्ष किए जाने की जानकारी देते हुए, इस बार पार्षदों के बहुमत से डिप्टी मेयर के चुनाव कराए जाने की बात बताई। लखपति ने महामहिम राज्यपाल से किस नगर निगम में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने की चिंता जताई। लखपति ने कहा रांची नगर निगम में 53 वार्ड हैं, और इन सभी के वार्ड पार्षदों में डिप्टी मेयर बनने के लिए कम से कम 28 पार्षदों का समर्थन, किसी एक पार्षद को प्राप्त होना आवश्यक होगा। वोट के बदले हर पार्षद अवश्य ही कुछ विशेष मांग रखेंगे और इससे पार्षदों के वोट के लिए खरीद फरोख्त का वातावरण बनेगा। ऐसी स्थिति में प्रत्याशी का अपनी डिप्टी मेयर बनने तक की लागत राशि को वसूलने में अधिक ध्यान होगा और जनहित के मुद्दे नजरअंदाज होंगे। उन्होंने राज्यपाल महोदय से इस मामले में हस्तक्षेप करने और पार्षद और मेयर की तरह आवश्यक बताया। लखपति ने कहा प्रकार मेयर पद एसटी के लिए आरक्षित कर, उन्हें प्रोत्साहन और अवसर प्रदान कर रहा; ठीक उसी तरह डिप्टी मेयर का पद सीधी निर्वाचन प्रक्रिया के होने से, अनारक्षित वर्ग के लोगों को लोकतंत्र में भागीदारी का उचित अवसर प्रदान करेगा। महामहिम ने पूरी बात को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए, इस मुद्दे पर झारखंड के मुख्यमंत्री और निर्वाचन आयोग से मंत्रणा कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध लखपति कुमार साहू और उपस्थित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर झारखण्ड आंदोलनकारी लखपति कुमार साहू, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव विजय दत्त पिंटू, दौलत कुमार साहू, अनूप साहू एवं अन्य उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.