रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि अन्य राज्यों के वे मतदाता जिनका नाम पिछले गहन पुनरीक्षण में झारखंड की मतदाता सूची में शामिल नहीं था, वे अपना नाम संबंधित राज्य की सूची से ढूंढकर अपने बीएलओ (ब्लॉक लेवल अधिकारी) से संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए मतदाता 1950 पर कॉल भी कर सकते हैं। रांची स्थित निर्वाचन सदन से शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन…
Author: Super_User
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जानलेवा कफ सीरप की खरीद-बिक्री से जुड़े 1000 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार की जांच के तहत झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। रांची के तुपुदाना स्थित शैली ट्रेडर्स में भी सुबह से ही ईडी की कार्रवाई जारी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लखनऊ, बनारस, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची सहित कई शहरों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। जांच के दायरे में कफ सीरप के अवैध व्यापार से जुड़े कारोबारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल भी शामिल हैं। झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र…
Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में आदिवासी समन्वय समिति भारत (असम) ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय के विभिन्न समस्याओं एवं उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि आदिवासी समुदायों के प्रति असम सरकार की उदासीनता से समाज की दुर्दशा हुई है। असम में निवास कर रहे आदिवासी समाज यहां हर क्षेत्र में निरंतर पिछड़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि…
Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची की प्राथमिक शाखा में आज कक्षा III से V के विद्यार्थियों के बीच अंतर-सदनीय इंग्लिश कविता पाठ प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, अंग्रेज़ी उच्चारण में निपुणता लाना तथा साहित्यिक अभिरुचि का विकास करना था। चारों सदनों के प्रतिभागियों ने अत्यंत प्रभावी मंच कौशल,स्पष्ट उच्चारण, सुगठित अभिव्यक्ति तथा मनमोहक प्रस्तुति के साथ प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कविताओं का वाचन कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। बच्चों की रचनात्मकता और तैयारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ शिक्षिकाओं अनुपमा रानी एवं रंगना बनर्जी द्वारा किया…
रांची, 11 दिसम्बर 2025: कांग्रेस भवन, रांची में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा छात्रवृति के नाम पर ओबीसी के छात्रों को गुमराह कर रही है। एक ओर केन्द्र की सरकार राज्य को छात्रवृति का पैसा उपलब्ध नहीं करा रही है और भाजपा के नेता छात्रवृति पर विधवा विलाप कर संवेदना लेना चाहती है, जबकि हकीकत यह कि राज्य सरकार ने छात्रवृति के मद में केन्द्र सरकार से 2023-24 में 271 करोड़ रूपैया मांगा और केन्द्र सरकार ने भुगतान सिर्फ 77 करोड ही किया। पुनः 2024-25…
राज्यसभा के शून्यकाल के दौरान आज सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने देश में डिजिटल एड्रेस सिस्टम की विश्वसनीयता, उपयोगिता और भविष्य की योजनाओं से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की। उनके प्रश्नों का उत्तर संचार राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेमासानी ने सदन में दिया। डॉ. वर्मा ने कहा कि देश के तेजी से विकसित होते डिजिटल ढांचे के बीच राष्ट्रीय डिजिटल एड्रेस इकोसिस्टम को अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संचार मंत्रालय से निम्न प्रमुख बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी मांगी डाक विभाग द्वारा डिजिटल एड्रेस इकोसिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए हाल में…
रांची: भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी वी की एंटरप्राइज शाखा वी बिजनेस और भारत की अग्रणी आईओटी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए स्मार्ट गैस मीटरिंग सॉल्यूशंस के साथ अपने एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है। वर्ष 2018 में भारत में पहली बार स्मार्ट मीटर एनर्जी इकोसिस्टम में अग्रणी होने के नाते, वी बिजनेस अब भारत के तेजी से बढ़ते सीजीडी सेक्टर की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी आईओटी और एएमआई क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। यह यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, ऑपरेशनल स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाने और एनर्जी वैल्यू चेन…
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को दोपहर की कार्यवाही महत्वपूर्ण रही। सदन ने चार निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित पुराने विधेयक वापस लिए और बहुचर्चित झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन (संशोधन) विधेयक-2025 को बहस के बाद पास कर दिया। सदन को बताया गया कि निजी विश्वविद्यालय स्थापना मापदंडों और प्रक्रियाओं में हुए व्यापक बदलाव की पृष्ठभूमि में यह फैसला लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से वापस लिए गए विधेयकों में दो अगस्त 2023 को विधानसभा की ओर से पारित सी. वी. रमण ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक-2023 और आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक-2023 हैं। इसके अलावे…
Ranchi: आदिवासी छात्र संघ, केंद्रीय समिति, झारखण्ड ने डोरंडा कॉलेज, राँची के कुड़ूख़ (Kurukh) विभाग में शिक्षकों की गंभीर कमी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज राँची विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कुड़ूख़ विभाग में वर्तमान समय में एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं है, जिसके कारण विभाग का शैक्षणिक कार्य पूरी तरह ठप है। केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उराँव ने कहा कि “डोरंडा कॉलेज के कुड़ूख़ विभाग के UG,PG में एक भी शिक्षक नहीं हैं। शिक्षक के अभाव में छात्रों का भविष्य गंभीर संकट में है। साथ ही ग्रेजुएशन सेमेस्टर–VI का फॉर्म भरा…
राँची : राँची विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ सीमा केसरी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर यू के एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकार की जानकारी सभी को रखना चाहिए एवं अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारों और स्वतंत्रता को आधार प्रदान करने वाले…