Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान एक भी योग्य मतदाता नहीं छूटे : के. रवि कुमार
झारखंड

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान एक भी योग्य मतदाता नहीं छूटे : के. रवि कुमार

Super_UserBy Super_UserDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि अन्य राज्यों के वे मतदाता जिनका नाम पिछले गहन पुनरीक्षण में झारखंड की मतदाता सूची में शामिल नहीं था, वे अपना नाम संबंधित राज्य की सूची से ढूंढकर अपने बीएलओ (ब्लॉक लेवल अधिकारी) से संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए मतदाता 1950 पर कॉल भी कर सकते हैं।
रांची स्थित निर्वाचन सदन से शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर सर्चेबल फॉर्मेट में उपलब्ध है। वर्तमान सूची बनाने के लिए बीएलओ ऐप में पिछली सूची की मैपिंग की जा रही है। अन्य राज्यों से आए मतदाताओं की जानकारी मैनुअल रजिस्टर में दर्ज की जा रही है, ताकि गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पैरेंटल मैपिंग और ए.एस.डी सूची बनाते समय सभी नियमों का पूर्ण पालन करें। हर स्तर पर निरीक्षण की प्रक्रिया लागू है और इसका पालन करना आवश्यक है। गहन पुनरीक्षण के दौरान एक भी योग्य मतदाता छूटे नहीं इस बात को ध्यान में रखकर कार्य करना है।
कुमार ने पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों को पिछले एसआईआर से वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग और निरीक्षण के प्रमुख बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, प्रियंका सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार और सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, एचडीएम, कंप्यूटर ऑपरेटर ऑनलाइन उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.