Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»विधानसभा में झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन (संशोधन) विधेयक-2025 पास : निजी विश्वविद्यालयों के चार पुराने विधेयक वापस
झारखंड

विधानसभा में झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन (संशोधन) विधेयक-2025 पास : निजी विश्वविद्यालयों के चार पुराने विधेयक वापस

Super_UserBy Super_UserDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

 

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को दोपहर की कार्यवाही महत्वपूर्ण रही। सदन ने चार निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित पुराने विधेयक वापस लिए और बहुचर्चित झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन (संशोधन) विधेयक-2025 को बहस के बाद पास कर दिया। सदन को बताया गया कि निजी विश्वविद्यालय स्थापना मापदंडों और प्रक्रियाओं में हुए व्यापक बदलाव की पृष्ठभूमि में यह फैसला लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से वापस लिए गए विधेयकों में दो अगस्त 2023 को विधानसभा की ओर से पारित सी. वी. रमण ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक-2023 और आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक-2023 हैं। इसके अलावे 21 मार्च 2023 को पारित जैन विश्वविद्यालय विधेयक-2023 और 20 दिसंबर 2023 को पारित शाईन नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक-2023 के नाम शामिल हैं। वापस लिए गए इन सभी विधेयकों को सरकार अब नई प्रक्रिया के अनुरूप फिर से तैयार करना चाहती है। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने बताया कि पांच दिसंबर से अबतक बारह निवेदन स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। इससे पहले आज विधानसभा की कार्यवाही दूसरी पाली में दोपहर 2:09 बजे जैसे शुरू हुई, पर्यटन संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के विधायकों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राज सिन्हा ने धनबाद के भटिंडा फॉल का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वहां शूटिंग होती थी। बड़ी संख्या लोगों की आवाजाही थी। सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए लोग यहां जमा होते थे। यहां पर्यटन की परंपरा संभावनाएं हैं, लेकिन आज उसकी बदहाली से लोग रोज डूब रहे हैं। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को सहयोग और बंद खदानों के सौंदर्यीकरण की मांग की और कहा कि संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजना चाहिए। विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जिस क्षेत्र में पर्यटन स्थल है, उस विधानसभा क्षेत्र के विधायक को समिति में नामित किया जाए, ताकि प्रबंधन और विकास योजनाओं को जमीन पर बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। इसी बीच विधायक जयराम महतो ने भी सदन में संशोधन मंतव्‍य रखा। उन्‍होंने कहा कि संबं‍धित पर्यटन क्षेत्र यदि दो जिला क्षेत्रों में आता है, तो ऐसी बातों को देखते हुए संशोधन आवश्‍यक है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.