रांची, 11 दिसम्बर 2025: कांग्रेस भवन, रांची में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा छात्रवृति के नाम पर ओबीसी के छात्रों को गुमराह कर रही है। एक ओर केन्द्र की सरकार राज्य को छात्रवृति का पैसा उपलब्ध नहीं करा रही है और भाजपा के नेता छात्रवृति पर विधवा विलाप कर संवेदना लेना चाहती है, जबकि हकीकत यह कि राज्य सरकार ने छात्रवृति के मद में केन्द्र सरकार से 2023-24 में 271 करोड़ रूपैया मांगा और केन्द्र सरकार ने भुगतान सिर्फ 77 करोड ही किया। पुनः 2024-25 में 253 करोड रूपैया मांगा गया और मिला सिर्फ 33 करोड़, 2025-26 में 370 करोड मांगा गया और मिला 13 करोड रूपैया। भाजपा के नेताओं को इसपर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की सरकार इस पर काफी संजीदा है। हम छात्रों को छात्रवृत्ति का पैसा दिलवाकर रहेंगे इसके लिए 10 जनवरी 2026 को बडे पैमाने पर हमारी छात्र संगठन एनएसयूआई लोकभवन का घेराव करेगी और यह बताने का काम करेगी कि लोकभवन लोकहित में काम करे और छात्रों को छात्रवृति दिलाने में मदद करें और केन्द्र में फसी राशि राज्य सरकार को उपलब्ध करवायें।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि केन्द्र यह इलजाम लगा रही है कि राज्य सरकार उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दी जिसके कारण छात्रवृति का पैसा रिलीज नहीं हुआ जबकि हकीकत यह है कि छात्रवृति में उपयोगिता प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। मतलब झूठ बोलकर सिर्फ गुमराह करना, छात्रों को, युवाओं, महिलाओं को यही देश के प्रधानमंत्री और भाजपा का फितरत रही है। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी को बड़े पैमाने पर छात्र इकटठा होंगे और अगर विपक्ष छात्रवृति चाहती है तो दलगत भावना से उपर उठकर लोकभवन के घेराव में सम्मिलित हों।
आज के संवाददाता सम्मेलन में महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, प्रवक्ता कमल ठाकुर, जगदीश साहु उपस्थित थे।
