ओरमांझी। ऑल क़रमा इरबा नौजवान कमेटी द्वारा रविवार को मदरसा मजहरूल उलूम इरबा में पढ़ाई करने वाले 150 बच्चों और उस्तादों को ठंड से बचने के लिए जैकेट वितरित किया गया। जैकेट मिलने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मालूम हो की इस मदरसा में झारखंड के अलावा देशभर से बच्चे पढ़ने आते हैं जिसमें अधिकतर बच्चे गरीब असहाय होते हैं। प्रोग्राम की शुरुआत तिलावत कलाम पाक से हुई, जिसके बाद मदरसा के नाजिम हजरत मुफ़्ती इमरान नदवी ने नौजवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मेहमान ए रसूल की जरूरतों को पूरा करना और उनकी मदद…
Author: Super_User
843 सदस्यों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, 93 प्रतिशत बम्पर वोटिंग रांची: द रांची प्रेस क्लब का आम चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में कुल 843 मतदाता शामिल हुए। 781 वोटरों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और बंपर वोटिंग हुई। मतदान के बाद देर रात तक चले मतगणना में अध्यक्ष के रूप में शम्भूनाथ चौधरी, महासचिव अभिषेक सिन्हा, उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, संयुक्त सचिव के रूप में चंदन भट्टाचार्य निर्वाचित घोषित हुए। वहीं 10 कार्य समिति सदस्यों में प्रतिमा कुमारी, संजय सुमन, सौरभ शुक्ला, विजय गोप, अशोक गोप, चंदन वर्मा, राजन बॉबी निर्भय कुमार, संतोष कुमार…
रांची। आइडियल इंटरनेशनल स्कूल दलादली परिसर में सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक ‘द कलर ऑफ़ झारखंड’ कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पंजाबी हिंदी बिरादरी से रवि पाराशर, गुरुद्वारा कमेटी से डॉ. हरविंदर वीर सिंह, अंजुमन इस्लामिया से प्रो. परवेज, क्रिश्चियन एसोसिएशन से कुलदीप तिर्की, बंग परिषद से डॉ. कमल बॉस, डॉ. पंप विश्वास तथा मोनिका मुंडू सहित कई गणमान्य लोग शामिल…
Ranchi: शनिवार को रांची नगर निगम के द्वारा मां वैष्णवी ट्रस्ट के सहयोग से कोकर तिरिल स्थित आदर्श विद्या मंदिर के 200 विद्यार्थियों के बीच फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। साथ ही साथ मां वैष्णवी ट्रस्ट एवं रिलेशंस के तहत पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी विद्यार्थियों को दी गई।साथ ही साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष ए के तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्रचार्या मनीष मिशाल, रांची नगर निगम के लोकेश कुमार सिंह…
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कुंवर अभिषेक आर्य और उनकी टीम ने 54 वर्षीय डायबिटिक और हार्ट मरीज की जान बचाई। मरीज को इमरजेंसी में गंभीर सांस फूलने, तेज़ छाती दर्द और बहुत कम ब्लड प्रेशर की स्थिति में हॉस्पिटल में लाया गया। हालत बिगड़ने के कारण मरीज को तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और आयनोट्रोपिक दवाओं तथा अन्य लाइफ-सपोर्ट उपायों के साथ सीसीयू में शिफ्ट किया गया। हिस्ट्री में पता चला कि दो महीने पहले मरीज के तीनों कोरोनरी आर्टरी में स्टेंट लगाए गए थे। लेकिन हाल के एंजियोग्राफी में यह सामने आया कि…
मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं आदिवासी उद्यमी: जितेंद्र कुमार रांची: श्रम एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि एंटरप्रेन्योर देश और राज्य के जीडीपी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस बढ़ते जीडीपी में आदिवासी उद्यमियों का रोल भी बहुत अहम है। झारखंड में हजारों आदिवासी उद्यमी के रूप में काम कर रहे है। मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में कई संभावनाएं है, आदिवासी उद्यमी इन संभावनाओं का लाभ जरूर उठाएं। आदिवासी आबादी का 26 प्रतिशत हिस्सा विभिन्न व्यापारिक पहलों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रम एवं कौशल…
राँची: मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर ने सीजीएल में सफल उम्मीदवार को सम्मानित किया। शुक्रवार को लाइब्रेरी में आयोजित एक सादे समारोह में लाइब्रेरी के कन्वेनर मो लतीफ आलम ने जेएसएससी सीजीएल में सफल उम्मीदवार आमीर फ़िरदौस (एएसओ), भाग्यदीप कुमार राम (एएसओ), बिमल उरांव (एएसओ), अजहर खान(एएसओ), मो०जावेद आलम (बीएसओ), अजहर महमूद (एएसओ), आशिक अंसारी (बीएसओ), अकरम अंसारी (बीडब्ल्यूओ) एवं मो० फ़िरदौस (भीएसओ) को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लतीफ आलम ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने ने बताया कि मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अग्रसर…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि यह रैली न केवल जनता की आवाज को मजबूत करेगी, बल्कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कथित मिलीभगत पर भी रोशनी डालेगी। कमलेश ने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग खुले तौर पर किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।…
रांची। झारखंड में मोटे अनाज को प्रोत्साहन के लिए झारखंड मिलेट मिशन का नया नाम झारखंड मडुआ क्रांति रखने की घोषणा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची स्थित पशुपालन निदेशालय के सभागार में आयोजित लाभुक प्रोत्साहन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान की। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मड़ुआ के प्रति बढ़ती रुचि और किसानों की स्वीकार्यता को देखते हुए यह बदलाव किसान हित में किया गया है। कार्यक्रम में मंत्री ने राज्य के 32,911 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 15 करोड 63 लाख 24 हजार 900 रुपये की…
रांची। झारखंड की हेमंत सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत राज्य में धान अधिप्राप्ति कार्य 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) से शुरू करने की घोषणा की है। राज्यभर में धान खरीद के लिए 783 अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष किसानों को धान बिक्री पर बोनस सहित प्रति क्विंटल 2,450 रुपये एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के चयनित धान अधिप्राप्ति केंद्रों (लैम्पस, पैक्स) आदि पर पहुंचकर धान अधिप्राप्ति…