Ranchi: शनिवार को रांची नगर निगम के द्वारा मां वैष्णवी ट्रस्ट के सहयोग से कोकर तिरिल स्थित आदर्श विद्या मंदिर के 200 विद्यार्थियों के बीच फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।
साथ ही साथ मां वैष्णवी ट्रस्ट एवं रिलेशंस के तहत पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी विद्यार्थियों को दी गई।साथ ही साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष ए के तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्रचार्या मनीष मिशाल, रांची नगर निगम के लोकेश कुमार सिंह हॉटी कल्चर सेल, निधि तिर्की सहायक अभियंता, राजकुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
सभी अतिथियों के साथ बच्चों ने रांची को हरा भरा और स्वच्छ रांची बनाने का भी संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधाकर यादव, प्रियांशु रंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र नारायण अंबष्ट,अखोरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।
