Author: Super_User

Ranchi: बीआईटी मेसरा में ‘आर्ट एंड साइंस ऑफ सिम्युलेटिंग कॉम्प्लेक्स सिस्टम्स : चैलेंजेस एंड ऑपर्च्युनिटीज’ विषय पर चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन ने मानव जीवन और पृथ्वी में मौजूद वानस्पतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। धरती में मौजूद एक तिहाई वनों की मौजूदगी और इससे जलवायु परिवर्तनों और वर्तमान समय में वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से देश में इसके मापन और इस संदर्भ में चल रहे शोध पर भी उन्होंने उपस्थित श्रोताओं के समक्ष अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि प्रो जगनाथन भारत के ऐसे पहले वैज्ञानिक…

Read More

रांची। रांची रोटरी क्लब के तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन रांची क्लब परिसर में आयोजित होगा, जिसमें रोटरी झारखंड–बिहार के 125 क्लबों से 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। असिस्टेंट गवर्नर (रोटरी इमेज) प्रवीण राजगढ़िया ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी पिछले एक वर्ष से की जा रही है और रांची के सभी रोटेरियन इसे सफल बनाने में जुटे हैं। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शेखर मेहता उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के तौर…

Read More

रांची। जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली के चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम परवाज़–2025 का शुभारंभ बुधवार को मेकॉन स्टेडियम में हुआ। आगामी 17 से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस खेल उत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता को तीन वर्गों—सब-जूनियर (कक्षा 6 से 8), जूनियर (कक्षा 9 व 10) और सीनियर (कक्षा 11 व 12)—में विभाजित किया गया है। प्रतिभागी दयानंद, राजेंद्र, टैगोर और तिलक सदन के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। 3000…

Read More

राँची: कड़ाके की ठंड के बीच ईरबा स्थित मदरसा मजहरुल उलूम के 150 होनहार विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए मौलाना आज़ाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) की ओर से स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाव के लिए उपहार स्वरूप स्वेटर प्रदान किए गए। ज्ञात हो कि मौलाना आज़ाद डे के अवसर पर माही द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोल्ड इज़ बोल्ड – एन इनिशिएटिव बाय माही अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरे नवंबर माह तक संचालित रहा, जिसे ठंड की बढ़ती सख़्ती को देखते हुए दिसंबर माह…

Read More

Ranchi: राँची रेल मण्डल मे कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ, मानव तस्करी के खिलाफ काफी सक्रिय है उसी क्रम मे हटिया रेलवे स्टेशन पर 16 दिसंबर 2025 को ऑपरेशन “आहट” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू टीम एवं डीएनएफटी टीम, रांची मंडल द्वारा जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर वीआईपी गेट के पास दो नाबालिग बच्चियों एवं एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को पकड़ा गया। पूछताछ में बच्चियों की उम्र 12 एवं 13 वर्ष पाई गई, जिन्हें काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जाया जा रहा था। आरोपी ने बच्चियों से घरेलू काम कराने…

Read More

रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्कूल ऑफ योग विभाग का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉक्टर सुनील कुमार ने विभाग की आरंभिक यात्रा से अभी तक के उपलब्धियां को बताया साथ ही साथ सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की मुख्य अतिथि डाक्टर अंजेश कुमार विवेकानंद केंद्र के रहे जिन्होंने स्कूल ऑफ योग की उपलब्धियां से हर्ष व्यक्त करते हुए सराहना की और सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव, रांची विश्वविद्यालय के प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक…

Read More

Ranchi: राँची जिला प्रशासन द्वारा आमजन से सीधे जुड़े राजस्व एवं भूमि सुधार संबंधी कार्यों को अधिक पारदर्शी, कुशल एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को राँची समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित कमरा संख्या 505 में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की एक विस्तृत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कड़े शब्दों में कहा की जनता की समस्याओं का निराकरण कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। राजस्व कर्मचारी, अधीनस्थ अमीन, राजस्व उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक अपने कार्यशैली में सुधार…

Read More

रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय अध्यक्ष-सह-न्यायायुक्त, श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में बुंडू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पी.पी.के. कॉलेज, बुंडू में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय कार्रवाई के तहत, माननीय नालसा द्वारा संचालित आशा अभियान के तहत तीसरे दिन बाल विवाह के रोकथाम के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खाती, पीएलवी डॉ अनिल कुमार वर्मा, सोनामनी देवी, रूकमनी देवी, प्रदुमन प्रमाणिक, सोहेब अंसारी, बिमला कुमारी, संध्या कुमारी, दिलखुश महतो एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। श्रीमति कविता कुमारी खाती ने कहा कि 18 साल…

Read More

रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू, रांची में आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री शम्भू नाथ चौधरी द्वारा किया गया। वहीं, पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक श्री रामेश्वर उरांव रहे, जिन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पसवा अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, बरियातू थाना के जयदीप बोस गुलरेज नज़र ख़ान, सरफ़राज़ क़ुरैशी, उस्मान अली, आर. एस. प्रसाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा…

Read More

Ranchi: जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में चल रहे एनएसएस यूनिट के द्वारा लगभग 84 वंचित बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। जिससे बच्चे स्कूल जाने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित हो। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर श्री शेखर जमुवार आई ए एस, निर्देशक युवा मामले और खेल, ने कहा कि बच्चों का नैतिक विकास उसके घर पड़ोस और शिक्षकों के द्वारा ही होता है। स्कूल के प्राचार्य श्री समरजीत जाना ने एनएसएस वॉलिंटियर्स को प्लस टू स्कूल के बाद भी एनएसएस के माध्यम से समाज में सेवा करते रहने को कहा। राज्य एनएसएस अधिकारी…

Read More