Author: Super_User

Ranchi: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा रांची विश्विद्यालय में तालाबंदी किया गया। रांची विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले फॉरेंस कॉलेज इरबा रांची के (BMLT) बैचलर ऑफ मेडीकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी सत्र 2023-2027 के सभी विद्यार्थियों भी शामिल रहे । छात्र छात्राओं ने कहा कि कॉलेज के अभी तक 1st सैमस्टर का अभी तक परीक्षा ली गई है और अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है सत्र इतना लेट चल रहा है कि रजिस्ट्रेशन भी फेल होने के कगार पर है । कॉलेज मैनेजमेंट एवं प्रिंसिपल के द्वारा दुर्व्यवहार छात्रों के साथ किया जाता है इत्यादि छात्र हित के…

Read More

रांची/नयासराय: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को नयासराय बाजार मोड़ पर अल्पसंख्यक समाज के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश प्रकट किया। यह विरोध प्रदर्शन अल्पसंख्यक समाज के नेता समीर अली, अनवारूल हक और आदिल हसन के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर महिला सम्मान के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन…

Read More

राँची । झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के गठन के शुभ अवसर पर रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें झारखंड के सभी क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं के कलाकारों में से सोसाइटी के केंद्रीय एवं जिला कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शपथ ली।संगठन का विस्तार करते हुए केंद्रीय व जिला स्तर पर पद मनोनीत किए गए।इस मौके पर पद्मश्री महावीर नायक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं अन्य गण्यमान्यजन कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति में खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक दिनेश दिनमणि को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत खोरठा विभाग के…

Read More

राँची। डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा में अत्यंत प्रेरणादायी वातावरण में किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा “गणित सभी विषयों की भाषा है” विषय पर आधारित एक प्रभावशाली लघुनाटिका का मंचन किया गया। लघुनाटिका का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना, तार्किक चिंतन एवं रचनात्मक सोच को विकसित करना था। नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गणित केवल विज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक…

Read More

रांची : 106.4 एफएम इस क्रिसमस पर राजधानी रांची के लोगों के लिए खुशियों और जश्न से भरा क्रिसमस कार्निवल सेलिब्रेशन लेकर आया है। इसी क्रम में प्रतीक ऑटोमोबाइल पटेल चौक, रांची से एक विशेष मूविंग कैंटर वैन को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। यह कैंटर वैन राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों, सोसायटी और पार्कों में घूमेगा, जहाँ सैंटा क्लॉज़ बच्चों के बीच चॉकलेट और गिफ्ट्स बांटकर क्रिसमस की खुशियाँ साझा करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को आर.जे. राजेश्वरी और आर.जे. सावन होस्ट कर रहे हैं। इस अवसर पर 106.4 एफ.एम. के लोकेशन हेड (झारखंड–बिहार) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि, कैंटर…

Read More

रांची। हिंदी भाषा, साहित्य और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रांची के सर्कुलर रोड, लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री अजय राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामनिवास शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ सुनीता कुमारी ने किया । बैठक की शुरुआत नवगठित प्रदेश इकाई की औपचारिक घोषणा के साथ हुई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय एवं उनके दायित्वों की…

Read More

Ranchi: अपर बाजार के स्वामी श्रद्धानंद पथ पर स्थित आर्यसमाज मंदिर रांची के वार्षिकोत्सव का आज प्रथम दिन था। आज आर्यसमाज मंदिर से रांची के सभी सदस्य गण, समाज के आजीवन संरक्षक श्री एस एल गुप्ता जी, श्रीमती सुशीला गुप्ता जी, प्रधान श्री राजेन्द्र आर्य जी, मंत्री श्री अजय आर्य जी, कोषाध्यक्ष श्री संजय पोद्दार जी , डीएवी बुंडू के प्राचार्य श्री दीपक कुमार जी, डीएवी लालपुर की श्रीमती जुंपा जी और डी ए वी पब्लिक स्कूलों के लगभग 1000 बच्चों और सदस्यों ने मेन रोड , पुस्तक पथ आदि में शोभा यात्रा निकाली। यह तीन दिनों का कार्यक्रम है…

Read More

राँची। ओरमांझी और इरबा क्षेत्र में शनिवार की रात जंगली हाथियों के झुंड की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों के अचानक रिहायशी इलाकों के पास पहुंचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय मस्जिदों से लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार मुनादी कराई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहें और रात के समय बाहर न निकलें। ताजा जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड ओरमांझी होते हुए हतवाल की ओर बढ़ गया है। प्रशासन…

Read More

Ranchi: चुनौतियां हमें ऐसी चीजें ढूंढने के लिए उत्साहित करती है जिन चीजों तक हम आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं और हमें निरंतर इसके लिए प्रयास करते रहना चाहिए चुनौतियों का सामना डट कर करना चाहिए और इस वक्त देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान को बचाने की है हमे एक साथ खड़े होकर संविधान की रक्षा करने के लिए आगे बढ़ना होगा।उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ हामिद हुसैन ने कही उन्होंने आगे कहा कि जब रास्ता मुश्किल हो तो आप समझ जाएं कि आपकी दिशा सही है और सही तरीके से चलते हुए…

Read More

Ranchi: तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम” संपन्न। रक्षा मंत्री संजय सेठ रोटरी को देंगे छह करोड़ की चार मेडिकल वैन। अगले माह महिलाओं को बांटी जाएगी तीन करोड़ की सिलाई मशीन रोटरी क्लब रांची के तत्वावधान में रांची क्लब परिसर में चल रहे तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम” का समापन रविवार को हुआ। अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रेसिडेंट इलेक्ट ललित त्रिपाठी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में दूसरे दिन के सत्र की समीक्षा करते हुए रोटरी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रगति और भावी योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि रोटरी समाज के अंतिम व्यक्ति…

Read More