रांची। रांची कैथलिक पल्ली के तत्वावधान में सोसाइटी ऑफ सेंट विंसेंट डी पॉल की ओर से शुक्रवार को लोयोला ग्राउंड में जरूरतमंदों भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर आर्चविशप विंसेंट आईंद ने और राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने जरूरतमंदों में भोजन और कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सभी के लिए अच्छे जीवन और ईश्वर की कृपा की कामना की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित जरूरतमंद लोगों को भोजन और कंबल प्रदान किया। आर्चविशप ने बताया कि सोसाइटी ऑफ सेंट विंसेंट डी पॉल वर्ष 1975 से निरंतर क्रिसमस के बाद गरीबों को भोजन खिलाने एवं…
Author: Super_User
रांची। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रांची से निकला जत्था शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचा। इस अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गुरुनानक सत्संग सभा से जुड़े श्रद्धालुओं के जत्थे में कीर्तन मंडली ने शबद गायन किया। इसमें शीतल मुंजाल, नीता मिड्ढा, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, इंदर मिड्ढा, रमेश पपनेजा और सुरजीत मुंजाल ने भक्ति भाव से कई शबद गाए, जिनमें प्रमुख शबद थे – “वाहो वाहो गोविंद सिंह आपे चेला चलो सिंहो दरशन करिए गुरु गोबिंद सिंह आए ने,…
मांडर : मांडर स्थित फॉरेस्ट मैदान में आयोजित एक समारोह में झामुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित खलखो, जिला महासचिव अल्ताफ अहमद,मांडर विधानसभा अध्यक्ष हुसैन अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष आजाद अंसारी, का फुल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर झामुमो नेता मुर्सिद अमीरी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगी उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह से जनहित के मुद्दो को लेकर ये युवा वर्ग मजबूती के साथ काम करने को तत्पर रहेंगे। इस दौरान झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राजू लोहरा…
Ranchi: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केडीएह ग्राउंड के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने…
Ranchi: भारत विविधताओं में एकता का देश है,जहाँ प्रत्येक पर्व प्रेम,सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाखाओं द्वारा विविध गतिविधियों के माध्यम से उत्सव एवं खेल भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यालय के प्राथमिक वर्ग में क्रिसमस एवं आगामी नववर्ष का समारोह अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया,जिससे संपूर्ण वातावरण उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की मनोहारी प्रस्तुतियों से हुआ। जूनियर हेड बॉय योग्या वर्मा द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी…
मांडर/चान्हो: झारखण्ड सरकार के द्वारा केबिनेट की बैठक में झारखंड में पेसा नियमावली पारित किए जाने पर मांडर और चान्हो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर झारखंड की महागठबंधन सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप पर झूमते नजर आए। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इस्तेयाक ने झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पेसा नियमावली पारित होने से राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समाज की जल जंगल जमीन…
Ranchi: जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची झारखंड क़ी रूबरू सम्मान प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से की गई,जिसकी सदारात मो मजीद अंसारी ने किया। इस कार्यक्रम में जमीअत के कार्यकारिणी समिती के पदाधिकारी और सदस्यों और डोरंडा के मोमीन पंचायतों के ओहदेदारन के बिच एक दूसरे से परिचित कराते हुए रूबरू कराया गया, जिसके बाद जमीअत के पदाधिकारी को पगड़ी बांध और साफा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य वक्ताओ ने अपने-अपने कीमती विचारों को रखा। जिसके बाद आपसी सहमति से विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी। 1. जमीअत को मजबूती के लिए…
रांची। वरिष्ठ पत्रकार रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का मंगलवार तड़के सुबह करीब 3.00 बजे रांची के डिपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है खासकर मेरे ऊपर उनका काफी स्नेह रहा, कंाग्रेस के कार्यक्रमों में उनकी भूमिका हमेशा सक्रिय रूप से रही तथा वो कांग्रेस के कई पदों पर रहते हुए संगठनात्मक रूप से कांग्रेस को मजबूती प्रदान किया। ज्ञात हो कि प्रो. शरण…
Ranchi:सरला बिरला यूनिवर्सिटी, रांची और श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटी), गुड़गांव के बीच शैक्षणिक करार पर सहमति बनी है। इस आशय से संबंधित पत्र पर एसबीयू के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और एसजीटी के कुलपति प्रो हेमंत वर्मा ने हस्ताक्षर किया। इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अब शोध, परामर्श, शैक्षणिक तथा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग हेतु संबंधित गतिविधियों का आदान- प्रदान सुनिश्चित हो सकेगा। इस एमओयू से विभिन्न शोध परियोजनाओं पर संभावित सहयोग, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के संयुक्त आयोजन के अलावा संकाय और छात्रों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिल सकेगा। साथ ही दोनों…
Ranchi:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी की जयंती दिवस पर जेल मोड़ रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। राज्य के आदिवासी-मूलवासियों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता वीर शहीद निर्मल महतो जी की 75वीं जयंती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे राज्य में…