Author: Super_User

Ranchi: 26 से 28 दिसंबर 2025 तक स्कॉलर पब्लिक स्कूल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 33वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप (सत्र 2025–26) में झारखंड की बालिका थ्रोबॉल टीम ने अनुशासन, जुझारूपन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की अथक मेहनत का परिणाम है, बल्कि झारखंड में थ्रोबॉल खेल के सशक्त भविष्य का स्पष्ट संकेत भी है। लीग मुकाबलों में झारखंड टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लीग चरण में अपने सारे मैच जीत कर झारखंड बालिका टीम पुल विजेता रही। पहले मैच में पश्चिम बंगाल को 25-21, 25-23 से…

Read More

रांची। झारखंड में पेसा (पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार) नियमावली लागू होने पर झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि पेसा नियमावली लागू होना राज्य के आदिवासी और मूलवासी समाज के लिए ऐतिहासिक कदम है, लेकिन अब इससे जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि आम जनता इसकी वास्तविक भावना और प्रभाव को समझ सके। उरांव ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में जमीन दलालों का दबदबा, ब्लॉक और समाहरणालय स्तर पर अधिकारियों की तानाशाही, बालू-पत्थर खदानों से होने वाला…

Read More

रांची। रांची के अनगड़ा स्थित युवा संघ गेतलसूद द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को गेतलसूद के बुकी मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, कंबल वितरण और शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। आयोजन समिति के सफल संचालन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष गौरीशंकर मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष अजय राज, सचिव संजीव सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, कोषाध्यक्ष वीरू महतो, उपाध्यक्ष राजेश लोहरा, शिशु उरांव, रितिक मंडल, सुनील, राजन महतो, शिवा महतो, बिटटू ठाकुर, बालसाय, अजय आर्या सहित अन्य सदस्य बनाए गए। यह जानकारी…

Read More

रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को चार उड़ानें रद्द कर दी गईं। इन उड़ानों के अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया है। रद्द की गई उड़ानों में कोलकाता, दिल्ली और पटना रूट की इंडिगो फ्लाइटें हैं। इनमें कोलकाता–रांची–कोलकाता (6ई 7089/7014), कोलकाता–रांची–कोलकाता (6ई 7674/7235), दिल्ली–रांची–दिल्ली (6ई 6287/576), पटना–रांची–पटना (6ई 6902/925) शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति संबंधित एयरलाइन या आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल…

Read More

रांची। रोटरी क्लब रांची नॉर्थ की ओर से किशोर नगर स्थित बॉयज़ हॉस्टल में सामाजिक सेवा के तहत गर्म कपड़े (जैकेट) और केक का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान हॉस्टल के संचालक मंडल के सदस्यों को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से यह सामग्री सौंपी गई। बीते चार दिनों के भीतर किशोर नगर क्षेत्र में रोटरी क्लब रांची नॉर्थ का यह दूसरा सेवा कार्यक्रम है। इससे पूर्व भी रोटरी क्लब रांची नॉर्थ द्वारा इसी संस्था के बच्चों के बीच आहार, पोषक तत्व, गर्म कपड़े एवं केक का वितरण किया गया था। क्लब द्वारा लगातार किए जा रहे इन…

Read More

रांची: झारखंड मिक्स बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस शानदार सफलता से खिलाड़ियों ने न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड मिक्स बॉक्सिंग टीम के कोच मोहम्मद इब्रार कुरैशी ने बताया कि खिलाड़ियों ने लंबे समय तक कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और दिन-रात की मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और समर्पण का परिणाम है। पदक…

Read More

Ranchi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लेडीज़ क्लब, पटना एवं रांची की सहभागिता से, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को माहेर आश्रम, रांची में एक सेवा एवं दान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना था। इस अवसर पर माहेर आश्रम में निवासरत 13 महिलाओं एवं 24 बच्चों को सहायता प्रदान की गई। आश्रमवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक बनाने हेतु रेफ्रिजरेटर, कंप्यूटर, कंबल, रूम हीटर, गीजर,अलमारियाँ,गद्दे,लेखन-सामग्री सहित अनेक महत्वपूर्ण एवं…

Read More

Ranchi: रांची एवं आस पास के इलाके मे पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलेहरि को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण एवं स्वस्थ जाँच शिविर लगाने का निश्चय किया। दिनांक 28.12.2025 दिन रविवार को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने अंगरा अंचल स्थित चमघट्टी गांव एवं शाशनबेडा गांव मे 260 जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल वितरण किया साथ ही निशुल्क स्वस्थ जाँच शिविर का आयोजन किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य सहयोगकर्ता “स्कोडा – सिंघानिया मोटर्स” के अमूल्य सहयोग एवं समर्थन से संपन्न हुआ साथ ही निशुल्क जाँच शिविर “द्वारिका हॉस्पिटल एंड…

Read More

रांची। झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची के तत्वावधान में रविवार को लापुंग प्रखंड अंतर्गत सिरडी साईं ग्राम विकास केंद्र, सिरसा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 150 ग्रामीणों की रक्तचाप, मधुमेह एवं नेत्र रोग की निःशुल्क जांच की गई और उन्हें प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य सेवा के साथ सामाजिक सहयोग का भी सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। कान्हा टेंट एंड कैटरर्स के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, टोपी, मोजा, कॉपी, पेंसिल सहित अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पुंदाग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) पुल के पास 33 केवी बिजली केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। घटना के बाद पुंदाग, पिस्का मोड़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। विभाग के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल, पुंदाग आईआईएम पुल के पास 33 केवी केबल में आग लगने की…

Read More