रांची : मेदांता अब्दुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल, राँची ने लम्बे समय से बार-बार चक्कर आने तथा बेहोश होने से परेशान 70 साल की महिला को अत्याधुनिक तार रहित माइकरा पेसमेकर लगाकर राहत दिलाते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि झारखंड में आधुनिक कार्डियक क्षेत्र की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह पेसपेकर को बिना चीर-फाड़ के जांघ की नस के रास्ते हृदय में स्थापित किया गया जो विटामिन कैप्सूल के आकार का होता है। यह पारंपरिक पेसमेकर से बिल्कुल अलग होता है। मरीज की उम्र अधिक होने, अन्य बीमारियों और संक्रमण के जोखिम को…
Author: Super_User
रांची। झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में 07 जनवरी तक कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का असर राज्य के मध्यवर्ती, दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में अधिक देखने को मिलेगा। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, गुमला, धनबाद, कोडरमा और बोकारो के साथ ही पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल है। इसकेे अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिले के लोगों को भी…
रांची । रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंद कैदियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय जेल प्रशासन और राज्य सरकार के जवाब से असंतुष्ट नजर आया। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे को अधूरा करार देते हुए कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों ( वार्डन या सहायक जेलर) को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। अदालत ने सवाल उठाया कि जेल सुरक्षा में इतनी गंभीर चूक के…
रांची। डाक विभाग, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2025–26 के लिए “ढाई आखर” नेशनल लेवल लेटर राइटिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच हस्तलिखित पत्र लेखन की परंपरा को बढ़ावा देने और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखा गया है। इस संबंध में जीपीओ रांची के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव संदीप महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची पोस्टल डिवीजन की ओर से सभी सरकारी और निजी विद्यालयों से इस प्रतियोगिता में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। प्रतियोगिता में…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम भाई-बहन अंश (5) और अंशिका (4) का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चों की तलाश तेज करने के लिए रांची पुलिस ने उनकी जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने दोनों बच्चों की तस्वीरों और इनाम की घोषणा के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए हैं। बताया गया है कि बच्चे 02 जनवरी की दोपसहर से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। तीन दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। बच्चों…
रांची। योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (वाईएसएस), रांची की ओर से अपने संस्थापक श्री श्री परमहंस योगानन्दजी की 133वीं जयंती सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। चुटिया स्थित योगदा आश्रम में आयोजित समारोह की शुरुआत विशेष समूह ध्यान से हुई, जिसके बाद स्वामी श्रद्धानन्द गिरि ने “गुरु: मौन ईश्वर की मुखर वाणी” विषय पर सत्संग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण योगदा सत्संग ऑनलाइन ध्यान केंद्र के माध्यम से जूम ऐप पर किया गया, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु जुड़े। इसके पश्चात ब्रह्मचारी भास्करानन्द और कैवल्यानन्द के संचालन में भजनों का उल्लासपूर्ण कीर्तन हुआ। कार्यक्रम…
Ranchi: झारखंड मुस्लिम युवा मंच (JMYM) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी के नेतृत्व में राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं, पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और शासकीय भवनों पर उर्दू भाषा की अनदेखी जैसे गंभीर विषयों पर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। प्रमुख मांगें और चर्चा के बिंदु: मॉब लिंचिंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई: प्रतिनिधिमंडल ने लातेहार, रामगढ़, गोड्डा और सरायकेला सहित विभिन्न जिलों में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं का विवरण देते हुए दोषियों पर त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग…
सेवा का अर्थ केवल सहायता नहीं,बल्कि सम्मान व संवेदना के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुँचना है: वंदना उपाध्याय रांची: नए वर्ष के अवसर पर मां केयर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेवा ही लक्ष्य है के अंतर्गत ट्रस्ट की सभी निःशुल्क शिक्षा पाठशाला के शाखाओं (हथिया गोंदा , होचर,भीठा बस्ती बरियातू अरगोड़ा )में सामाजिक सेवा के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के तहत बच्चों के साथ मस्ती,खेल एवं शिक्षाप्रद गतिविधियाँ कराई गईं,वहीं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। इस अवसर पर सचिव सह समाजसेविका वंदना उपाध्याय ने कहा कि “सेवा का अर्थ केवल…
बुंडू: आज बुंडू स्थित राधारानी मंदिर प्रांगण में भाजपा द्वारा आगामी 05 जनवरी 2026 को अनुमंडल कार्यालय बुंडू में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी ने की तथा संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी है और चुने हुए जनप्रतिनिधियों (पार्षद, मेयर आदि) के न होने से नगर निकायों में…
रांची। रांची सहित आसपास के कई जिलों में निम्न दबाव के चलते शुक्रवार को आंशिक बादल छाया रहा। इससे ठंड में वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी बांग्लादेश और इससे सटे हिमालयी क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका प्रभाव झारखंड के विभिन्न जिलों में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। साथ ही देर रात और तड़के सुबह में कुहासा छाया…