Author: Super_User

रांची। झारखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि रविवार से राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर में कमी आने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड में कमी के संकेत हैं, लेकिन राज्य के मध्यवर्ती जिलों रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के कुछ इलाकों में रविवार को शीतलहर चलने की संभावना बनी रहेगी। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत की गई। आरपीएफ रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सतर्क ड्यूटी के दौरान मिली सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची और सीआईबी रांची की संयुक्त टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।…

Read More

दो ब्रेन मेटास्टेसिस मरीजों का बिना सर्जरी किया गया अत्याधुनिक इलाज रांची: पारस एचइसी हॉस्पिटल ने अत्याधुनिक स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी (एसआरएस) और स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडियोथेरेपी (एसबीआरटी) सेवाओं की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इससे पहले यह तकनीक देश के बड़े महानगरों के कुछ चुनिंदा अस्पतालों तक सीमित थी। अस्पताल में स्थापित उन्नत हैल्सीअन रेडिएशन मशीन और इमेज-गाइडेड तकनीक एमआरआइ एवं सीटी आधारित मिलिमीटर सटीकता के साथ ट्यूमर को निशाना बनाती है, जिससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को नुकसान नहीं होता। पारस एचइसी हॉस्पिटल ने कैंसर उपचार इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली बार दो ब्रेन मेटास्टेसिस के मरीजों…

Read More

रांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत रेगे गांव में शुक्रवार को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा एवं समाजसेवी रबुल अंसारी ने गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई। इस अवसर पर समाजसेवी रबुल अंसारी ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों को सरकार की ओर से कंबल वितरण के लिए किसी प्रकार का फंड उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इसके बावजूद जिप सदस्य विनोदित तिग्गा निजी खर्च…

Read More

रांची। झारखंड में किडनी ट्रांसप्लांट की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और राज हॉस्पिटल को किडनी प्रत्यारोपण का लाइसेंस देने पर सहमति बन गई है। जल्द ही मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत दोनों संस्थानों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। इससे राज्य के गंभीर किडनी रोगियों को इलाज के लिए अब झारखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में रिम्स और राज हॉस्पिटल को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति देने पर…

Read More

रांची। पुंदाग में आगामी महाशिवरात्रि पूजा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का विस्तार किया गया और नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ।बैठक में अमरदीप कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि श्री शिवपूजन साहू को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता कुंदन कुमार ने की और संचालन राजू ने किया।बैठक में समाज एवं राजनीति जगत के कई गणमान्य अतिथि और मार्गदर्शक उपस्थित रहे। इनमें जेम्स कुमार कश्यप (जिला अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश तेली समाज), श्री राम कुमार विद्यार्थी (अध्यक्ष, पुंदाग तेली समाज),…

Read More

ओरमांझी : राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकला ओरमांझी में वार्षिक वेतन वृद्धि ( जुलाई एवं जनवरी) तथा सेवा सत्यापन हेतु विशेष कैंप लगाकर प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षकों का मूल सेवा पुस्तिका में वार्षिक वेतन वृद्धि एवं सेवा सत्यापन का अद्यतन का कार्य प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा कुमारी एवं डीडीओ नसीम अहमद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश बड़ाईक,सचिव संतोष कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष मो सज्जाद हैदर, कोषाध्यक्ष सहदेव कुमार, राज्य प्रतिनिधि अरविंद कुमार, मध्य विद्यालय चकला के प्रधानाध्यापक विमलेश कुमार मिश्रा , जिला प्रतिनिधि युधिष्ठिर महतो,…

Read More

रांची, बेड़वारी। झारखंड प्रदेश तेली समाज की ओर से बेड़वारी गांव में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य गांव स्तर पर समाज की कमिटी का गठन कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साहू रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की मजबूती, आपसी एकता, सामाजिक अधिकारों की रक्षा तथा समाज के विकास में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा, “संगठन मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा।”कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव…

Read More

रांची। विकसित भारत जी राम जी को लेकर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज अपने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। इस बातचीत में श्री सेठ ने जी राम जी के विरोध करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों भी लिया और इसकी विशेषताएं भी बताई। श्री सेठ ने कहा कि फर्जी जॉब कार्डधारी का नाम कटने के डर से कांग्रेस परेशान है जबकि जी राम जी मनरेगा की तुलना में श्रमिकों के लिए कई बेहतर सुविधाएं लेकर आई हैं। जिसमें सालभर में 125 दिन काम की गारंटी और अधिकतम 2 हफ्ते में मजदूरी भुगतान नहीं होने पर…

Read More

महिला हीरो एचआईएल फाइनल 10 जनवरी 2026 को रांची में खेला जाएगा रांची: हॉकी इंडिया ने बुधवार को पुष्टि की कि झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, जबकि झारखंड विधानसभा की सदस्य (विधायक) कल्पना सोरेन विशेष आमंत्रित अतिथि होंगी। महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी 2026 को मरांग गोमके जयपाल…

Read More