Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत टिकट दलाल गिरफ्तार, तत्काल टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़
झारखंड

रांची में ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत टिकट दलाल गिरफ्तार, तत्काल टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़

Super_UserBy Super_UserJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत की गई।
आरपीएफ रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सतर्क ड्यूटी के दौरान मिली सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची और सीआईबी रांची की संयुक्त टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
आरपीएपफ अधिकारियों की पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मनोज कुमार महतो बताया, जो बोकारो जिले के चंदनकियारी का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची–नई दिल्ली राजधानी) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट बरामद की गई।
आरपीएफ की पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह यात्रियों को तत्काल टिकट उपलब्ध कराने के बदले उनसे अतिरिक्त राशि वसूल करता था और इसी माध्यम से अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। कार्रवाई के दौरान उसके पास से एक तत्काल काउंटर टिकट और रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एएसआई शक्ति सिंह, स्टाफ डी.के. सिंह, एस.पी. राय सहित सीआईबी रांची टीम का महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा।

आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेलवे टिकटों की कालाबाजारी और यात्रियों के शोषण के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.