रांची। गोवा में आयोजित 13वीं AITWPF नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड अमेच्योर एमएमए पैनक्रेशन संघ के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से विजयी होकर रांची लौटने पर खिलाड़ियों का हटीया रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड अमेच्योर एमएमए पैनक्रेशन संघ की ओर से दो खिलाड़ी एवं एक रेफरी ने भाग लिया था। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रांची आगमन पर संघ के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद इबरार कुरैशी, अभिभावकों एवं संघ…
Author: Super_User
Ranchi: मंगलवार को उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह के 13 वे दिन आज ईस्टर्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज कटहल मोड़ दल।दली रांची में सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग रांची एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय सड़क सुरक्षा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों नर्सिंग की छात्राओं के साथ सड़क सुरक्षा विषय पर सकारात्मक परिचर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सड़क सुरक्षा अभियंता परिवहन विभाग श्री गौरव कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,…
Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू में वैदिक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।यह कार्यशाला दो दिनों का है । इस कार्यशाला का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ । इस कार्यशाला में 400 बच्चों और 50 शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में आर्य ज्ञान प्रचार समिति रांची के प्रधान श्री शत्रुघ्न लाल गुप्ता, आर्य समाज मंदिर रांची के आजीवन संरक्षिका श्रीमती सुशीला गुप्ता, विद्यालय के प्रधान श्री प्रेम प्रकाश आर्य, सचिव श्री पुनित पोद्दार, आर्यसमाज रांची के प्रधान श्री राजेन्द्र आर्य, मंत्री श्री अजय आर्य, कोषाध्यक्ष श्री संजय पोद्दार, श्री सुनील गुप्ता , कैलाश प्रिटींग प्रेस के श्री…
Ranchi: सोमवार को उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत के जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह के 12 वे दिन स्वामी विवेकानंद जी के जयंती युवा दिवस के शुभ अवसर आज कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय के छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी की 12 फिट की रंगोली बनाकर विवेकानंद जी को याद किया।साथ ही साथ सड़क सुरक्षा माह पर स्लोगन लिखकर बच्चों ने राजधानी रांची के सभी युवाओं को सड़क सुरक्षा का पालन करने के जागरूक किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग रांची एवं…
रांची प्रेस क्लब में विशिष्ट व्यक्तित्वों के साथ संवाद की शृंखला की हुई शुरुआत रांची, 12 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में “राजनीति और मीडिया” विषय पर पत्रकारों से विचार साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीति और मीडिया के बीच परस्पर पूरक संबंध है। दोनों की भूमिकाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रीय हितों के प्रति प्रतिबद्धता होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि राजनीति शासन की दिशा तय करती है, जबकि मीडिया शासन के निर्णयों को जनता तक पहुंचाने का कार्य…
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस को विशेष प्रातःकालीन सभा के माध्यम से अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक एवं युगप्रेरक युवा-आइकन स्वामी विवेकानंद जी को सादर नमन किया गया। सभा के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं शिक्षाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने युवा सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और राष्ट्र-निर्माण से जुड़े उनके विचारों पर प्रेरणादायी भाषण दिए, जो आज भी पीढ़ियों को दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। वर्ष…
रांची । राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका के मामले में सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने बच्चों के माता-पिता से विस्तार से बातचीत करते हुए उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। इस दौरान बच्चों की मां भावुक हो गईं और अपने दोनों बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान अन्नपूर्णा देवी…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश लगातार जारी है। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस ने तलाश अभियान को और तेज कर दिया है। रांची पुलिस प्रशासन ने बच्चों का पता बताने वाले को दिए जाने वाले इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। दरअसल, दोनों बच्चे 02 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके…
रांची। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर की ओर से आयोजित युवाथॉन(मैराथन) में युवा शक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस मैराथन में 1000 से अधिक युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रांची की सड़कों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को फिटनेस और देश के लिए एक साथ दौड़ते देखना गर्व की बात है। खेल और मैराथन हमें हार न मानने और लक्ष्य तक…
Ranchi: हमर अधिकार मंच ने मांग किया कि विधि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाजसेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता जनसंपर्क माध्यम में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखने वाले समाज में प्रख्यात गैर-नौकरशाह को ही सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त करवाया जाय हमर अधिकार मंच का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में झारखंड के माननीय नेता प्रतिपक्ष सह भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी से मुलाकात कर उनको झारखंड के 16 जिलों यथा गिरिडीह, पलामू, लातेहार, गढ़वा, धनबाद, दुमका, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, पाकुड़, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और गुमला के 91 व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षरित एक…