Ranchi: मंगलवार को उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह के 13 वे दिन आज ईस्टर्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज कटहल मोड़ दल।दली रांची में सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग रांची एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय सड़क सुरक्षा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों नर्सिंग की छात्राओं के साथ सड़क सुरक्षा विषय पर सकारात्मक परिचर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सड़क सुरक्षा अभियंता परिवहन विभाग श्री गौरव कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, ईस्टर्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज के निदेशक निशांत कुमार, प्राचार्य ब्रह्मदेव राणा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर जिला सड़क सुरक्षा अभियंता परिवहन विभाग श्री गौरव कुमार ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया साथ ही साथ उन्होंने सड़क सुरक्षा , यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, इमर्जेंसी सेवाएं, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, तथा अन्य संबन्धित तथ्यों के संबन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष देश तथा राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे काफ़ी लोगों की मृत्यु हो जाती है।हम सब कि नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा से संबन्धित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यों, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। इसके कारण परिवार को बहुत बड़ी छती पहुंचती है। वाहन का परिचालन सही उम्र में करें अथवा आवश्यकता पड़ने पर अपने परिवार जनों की सहायता प्राप्त करें, जिससे सड़क दुर्घटना में भी कमी लाई जा सके। इस अवसर पर छात्राओं को गुड समैरिटन कानून के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर 05 अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा मित्र भी बनाया गया साथ ही साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरकता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर लाडली कुमारी, प्रशांत, सोनाली, नितेश, सिजल, राकेश, ललिता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
