Ranchi: सोमवार को उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत के जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह के 12 वे दिन स्वामी विवेकानंद जी के जयंती युवा दिवस के शुभ अवसर आज कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय के छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी की 12 फिट की रंगोली बनाकर विवेकानंद जी को याद किया।साथ ही साथ सड़क सुरक्षा माह पर स्लोगन लिखकर बच्चों ने राजधानी रांची के सभी युवाओं को सड़क सुरक्षा का पालन करने के जागरूक किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग रांची एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान पर स्कूल के छात्राओं को सकारात्मक परिचर्चा भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार, तकनीकी सहायक अभय कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, बिरसा उच्च विद्यालय की प्राचार्या सुषमा तिवारी जी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार ने यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग, सीट बेल्ट, हेलमेट, गति सीमा ,ट्रिपल , लोडिंग, फ़ोन से दूरी व शराब पीकर गाड़ी न चलाने और सड़क पर सतर्कता के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि अगर दुर्घटना हो तो पहले राहगीर को हॉस्पिटल पहुंचाए रील और वीडियो नहीं बनाए और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे ।
इस अवसर पर पूरना कच्छप,रेशमा टोप्पो, सुखराम हंस, सूरज कुमार साहू समेत, आकाश दीप, माही कुमारी, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
