Ranchi: शारदा ग्लोबल स्कूल की छात्राओं सौम्या आनंद (कक्षा 10) एवं प्रजना सिंह (कक्षा 8) ने प्रथम प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 29 मई से 2 जून 2026 तक शेरे कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे मुकाबले का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक रहा। शारदा ग्लोबल स्कूल की दोनों छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के बल पर कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ-साथ Ranchi का नाम भी गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की डायरेक्टर (अकादमिक) श्रीमती रंजना स्वरूप तथा प्राचार्या श्रीमती जसमीत कौर ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और यह विद्यालय में खेल एवं शिक्षा के समन्वित विकास का प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने भी दोनों छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
