Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’
झारखंड

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

Super_UserBy Super_UserJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड के फोटो जर्नलिस्टों के बीच रविवार को बरियातू स्थित बुद्धा फाउंडेशन परिसर के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 11-11 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में लैंसमैन-11 और फॉक्स-11 की टीमों ने खेल भावना, आपसी सौहार्द और उत्साह का शानदार परिचय दिया। मुकाबले में फॉक्स-11 ने सात विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लैंसमैन-11 की टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 102 रन बनाए। टीम के कप्तान मनोरंजन कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 45 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अमित दास ने 17 रन का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की।
103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फॉक्स-11 की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और 10.3 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के नायक रूपेश नारायण रहे, जिन्होंने नाबाद 48 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को सात विकेट से यादगार जीत दिलाई। उनकी संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। रूपेश नारायण को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। लैंसमैन-11 के कप्तान मनोरंजन कुमार सिंह को ‘बेस्ट बल्लेबाज’, राजकुमार को ‘बेस्ट गेंदबाज’ तथा बॉबी को ‘बेस्ट फील्डर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव, रांची नगर निगम की मेयर रौशनी खलखो, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह के मैत्रीपूर्ण आयोजनों को आपसी सहयोग, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने वाला बताया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश, पूर्व सीएमपीडीआई जीएम की बहादुरी से भागे तीनों बदमाश

July 25, 2026

रांची में कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड पर हवाई फायरिंग का आरोप, राइफल जब्त, जांच जारी

July 25, 2026

रांची : डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद हटाई गईं, अभिनंदन कुमार बने नए थाना प्रभारी

July 25, 2026

✤ अभी-अभी

Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

July 26, 2026

Pin Up Казино – Официальный сайт Пин Ап вход на зеркало (2026)

July 26, 2026

Пин Ап Казино Официальный Сайт – Играть в Онлайн Казино Pin Up

July 26, 2026

Пинко Казино – Официальный сайт Pinco Casino

July 26, 2026

Canlı Casino Siteleri – Güvenilir Liste 2026

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.