झारखंड की संदीपा कुमारी,पुष्पा मांझी और श्रुति कुमारी ने भी एक एक गोल की
Ranchi: अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने अंतिम लीग मैच में सिंगापुर को 25-0 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने अपने पूल में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 29 मई से 06 जून 2026 तक काकामीगहारा, जापान में आयोजित किया जा रहा है। भारत ने पूरे प्रतियोगिता में जबरजस्त और आक्रामक खेल दिखाया है। आज खेले गए सिंगापुर के खिलाफ मैच में झारखंड की बेटियो ने भी अपना दम दिखाया। झारखंड की सदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी और श्रुति कुमारी ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया।
टीम की ओर से सबसे ज्यादा 7 गोल NAZ Nousheen ने किए। Geethasri Nammi ने 5 गोल और कप्तान Sweety Kujur ने 4 गोल दागे। इस प्रतियोगिता में झारखंड से पुष्पा मांझी, संदीपा कुमारी, श्रुति कुमारी, खिली कुमारी, नीलम टोपनो और सुगन सांगा शामिल हैं। मैच के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह स्वयं स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। जीत के बाद उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रदर्शन को बरकरार रखें और फाइनल जीतकर भारत का तिरंगा जापान की धरती पर लहराएं। भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग झारखड़ सरकार के समस्त पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
