Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
झारखंड

रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

Super_UserBy Super_UserJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश लगातार जारी है। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस ने तलाश अभियान को और तेज कर दिया है। रांची पुलिस प्रशासन ने बच्चों का पता बताने वाले को दिए जाने वाले इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
दरअसल, दोनों बच्चे 02 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके से लापता हो गए थे। घटना के बाद से रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा व्यापक स्तर पर बढ़ा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अब तक पांच हजार से अधिक मोबाइल नंबरों और लगभग दो हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा चुकी है। जिस दिन बच्चे लापता हुए थे, उस दिन इलाके में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जिससे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सामान्य से कहीं अधिक थी। पुलिस द्वारा कॉल डंप निकालने पर हजारों मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए, जिनकी गहन जांच की जा रही है।
मामले की निगरानी के लिए रांची जिले के नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ शहर के सभी थानों के निरीक्षक और थाना प्रभारी धुर्वा थाना परिसर में कैंप कर रहे हैं, ताकि बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
इधर, बच्चों की बरामदगी के लिए झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीआईडी के पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने देशभर के पुलिस महानिदेशकों, पुलिस आयुक्तों और महानिरीक्षकों को ह्यू एंड क्राई (पुलिस की ओर से जारी एक सार्वजनिक सूचना है, जिसमें किसी वांछित अपराधी या गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी जाती है, ताकि जनता की मदद से उसे पकड़ा जा सके) नोटिस जारी किया है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों, आउट पोस्टों और बीट हाउसों में बच्चों की जानकारी प्रसारित कर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.