मांडर: मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिको गांव में दुग्ध उत्पादक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवाडीह गांव निवासी 50वर्षीय राम उरांव के रूप में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रत्येक दिन की तरह बीती रात मांडर थाना क्षेत्र के टिको गांव में स्थित दूध सेंटर में दूध लेकर आया था। इसी दौरान पहले से घात लगा कर दूध सेंटर में ही बैठे अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मांडर पुलिस घटना स्थल पहुंची। और कागजी कार्रवाई के बाद मृतक के शव को कब्जे ले लिया। और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर एक नामदज आरोपी कारू सिंह (ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के एडरा गांव निवासी )सहित तीन अपराधियों को हिरासत में लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आपसी विवाद का मामला बताया जा रहा है। वहीं खलारी डीएसपी आर एन चौधरी के नेतृत्व में मांडर पुलिस घटना की सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। हत्याकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को लेकर कुछ देर के लिए रांची डाल्टेनगंज मुख्य सड़क एन एच 39 को ब्राम्बे चौक के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही खलारी डीएसपी आर एन चौधरी,और मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली स्वयं पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया और आवागमन को बहाल करवाया।
