Author: avnpost

मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी कैंसर डे-केयर सुविधा रांची। झारखंड में कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में कम जाना पड़ेगा. राज्य सरकार छह जगहों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही राज्य के सभी पांच मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मोड पर कैंसर डे-केयर और रेडिएशन सेंटर शुरू करने की तैयारी है. इसे लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कैंसर मरीजों को जिला स्तर पर कीमोथेरेपी देने की व्यवस्था की समीक्षा की गयी. अधिकारियों को अस्पतालों में उपलब्ध मशीन,…

Read More

* हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को कोल्हापुर के नंदनी मठ लौटने की मिली अनुमति। * माधुरी से कोई काम नहीं लिया जाएगा; 24 घंटे देखभाल और हर 15 दिन में स्वास्थ्य जांच की शर्त। जामनगर : करीब एक साल बाद हाथी माधुरी की अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने की राह साफ हो गई है। हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर ले जाया जा रहा है। वनतारा ने कहा है कि वह इस फैसले का सम्मान करेगा और माधुरी की आगे भी देखभाल में मदद करता रहेगा। माधुरी को 30 जुलाई 2025…

Read More

रांची । झारखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2018 से लापता गुमला की छह वर्षीय बच्ची से जुड़े मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई।इस दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि मामले की मुख्य आरोपित भूखली लकड़ा का रिनपास (कांके) में मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन परीक्षण कराया जा चुका है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। सरकार की ओर से रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया। इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शशांक शेखर ने अदालत के…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में जेल में बंद आयोग की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। श्वेता गुप्ता के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और देवर्षि मंडल ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा। वहीं, अभियोजन पक्ष ने उनकी जमानत का विरोध किया। गौरतलब है कि, जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर सीआईडी ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। मामले की जांच के…

Read More

रांची। राज्य भर में 01 जून से 11 सितंबर तक 890.6 मिलिमीटर के मुकाबले 859.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। यह सामान्य से तीन प्रतिशत कम है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 1298.6 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक है। वहीं राज्य में सबसे कम बारिश पाकुड़ जिले में 520.9 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 48 प्रतिशत कम है। साथ ही साहिबगंज, कोडरमा, गुमला, चतरा, देवघर और गिरिडीह में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। इधर, पिछले 24…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय परिसर में पलाश दीदी कैफ़े का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कैफे सिर्फ झारखंड के पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर, श्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नया मंच देने की महत्वपूर्ण पहल है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार प्रशिक्षण देने के बाद ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब उनके उत्पादों और सेवाओं को बाजार से जोड़कर स्थायी स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। पलाश के…

Read More

रांची। फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इस बात पर शुक्रवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त मामलों का मूल्यांकन कर फीस, किताब और उच्च शिक्षा की जरूरतों के लिए सहयोग दिया गया। डोरंडा की अलिशा हुसैन को मैट्रिक में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने और आगे की पढ़ाई के लिए 10 हजार रुपये, नीट की तैयारी कर रहे अबू ताहा को 10 हजार रुपये और सरला बिरला स्कूल में दाखिले के लिए मोहम्मद…

Read More

परमानेन्ट लोक अदालत एवं बच्चों के लिए बाल अनुकूल विधिक सेवा पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम। रांची: आज दिनांक 11.09.2026 को महुआजारी पंचायत भवन एवं बांसजाड़ी गांव में ग्रमीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत एक प्रमुख योजना ‘‘बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवा योजना-2024’’ एवं स्थायी लोक अदालत पर पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। ज्ञात हो कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के…

Read More

रांची:मेदांता हॉस्पिटल, रांची द्वारा EZCCON (East Zone Critical Care Society)के सहयोग से नेफ्रो क्रिटिकल केयर (Nephro Critical Care)विषय पर एक दिवसीय उन्नत अकादमिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं फैकल्टी ने हिस्सा लिया और अस्पताल की मेडिकल एवं क्रिटिकल केयर टीम को किडनी से संबंधित गंभीर रोगों के आधुनिक उपचार एवं प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने डायलिसिस, रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (RRT), कंटीन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT)तथा एडवांस नेफ्रोलॉजी उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया। गंभीर रूप से बीमार मरीजों में एक्यूट किडनी इंजरी…

Read More

​रांची:झारखंड सरकार के योजना एवं विकास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार (आईएएस) ने कहा कि भारत की बहुलतावादी पहचान ‘सलाद संस्कृति’ जैसी है, जहाँ हर समुदाय अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखते हुए एक साथ फलता-फूलता है। समावेशिता ही सुशासन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। वे गुरुवार को उषा मार्टिन विश्वविद्यालय (यूएमयू) के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग द्वारा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष व्याख्यान “बदलते भारत में शासन व्यवस्था: चुनौतियाँ और अवसर” को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। आईएएस मुकेश कुमार…

Read More