Author: avnpost

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि सेना को हमेशा आगे रहने के लिए न केवल नई क्षमताएं विकसित करनी होंगी, बल्कि अपने मौजूदा मिलिट्री प्लेटफॉर्म को ज्यादा असरदार, जानलेवा और ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए बेहतर तरीके भी खोजने होंगे। उन्होंने कहा कि ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सटीक हथियार और दूसरी नई टेक्नोलॉजी आज के समय में युद्ध लड़ने के तरीके को बदल रही हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह सोमवार को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘मेकेनाइजेशन टेक्नोलॉजी संगोष्ठी 2.0’ (एमटीएस 2.0) के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को राज्य की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गृह सचिव के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई पर सात दिसंबर तक रोक बढ़ाते हुए अदालत के पूर्व आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में जेलों में रिक्त पदों को भरने संबंधी आदेश का पालन किया जाए। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल किया। सरकार ने अदालत को बताया…

Read More

रांची। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवसाद (डीप डिप्रेशन) सोमवार को चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ में बदल गया है। इसके प्रभाव से झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने और विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर…

Read More

रांची। राजधानी रांची में रविवार को अपने नवजात बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर एक महिला अन्य बच्चों के साथ मोरहाबादी स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। हालांकि, समय रहते लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को हिरासत में लेकर अनहोनी होने से रोक दिया। पुलिस के अनुसार, महिला पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा की रहने वाली है। उसका आरोप है कि वह पहले मानव तस्करी का शिकार हो चुकी है। इसके बाद जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई, उसने भी उसे धोखा दिया और उसके नवजात बच्चे का कथित…

Read More

 आज आखिरी दिन, शाम 7 बजे तक खुली रहेगी बिडिंग  Waaree Energies का 97.34 लाख आवेदनों का रिकॉर्ड  टूटा ₹30,213 करोड़ का जियो IPO 6.89 गुना सब्सक्राइब, QIB कैटेगरी 14.38 गुना भरी *मुंबई, 23 अक्टूबर, 2026:* देश के सबसे बड़े जियो IPO ने एक और इतिहास रच दिया है। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार किसी IPO में आवेदनों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह एक वर्ड रिकॉर्ड भी है। जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO ने यह रिकॉर्ड शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन बनाया। शुक्रवार 12 बजे तक केआंकड़ों के मुताबिक,…

Read More

रांची: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है. 27 अप्रैल 2026 के तहत सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक) डॉक्टरों के मासिक मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है. जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को अब 70,000 से 80,000 तक मासिक मानदेय मिलेगा जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक) डॉक्टरों के मासिक मानदेय की संशोधित दरें अब इस तरह होगी. प्रथम वर्ष: 54,500 से 70,000 प्रतिमाह. द्वितीय वर्ष: 58,500 से 75,000 प्रतिमाह और तृतीय वर्ष:63,000 से र 80,000 प्रतिमाह मिलेगा. वहीं झारखंड सरकार के…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे जिले में दुर्गा पूजा का आयोजन भव्यता और आपसी सौहार्द के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही। सुरक्षा, यातायात, सफाई, पेयजल और बिजली जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। इस बार पूजा पंडालों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के नेतृत्व में प्रशासन ने पूजा की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें की थीं। वहीं,…

Read More

रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन रांची। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तीरंदाजी एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का खेल है। पुलिस सेवा में भी ये गुण महत्वपूर्ण हैं। परिस्थितियों का सही आकलन, विवेकपूर्ण निर्णय और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता प्रभावी पुलिस व्यवस्था के आवश्यक…

Read More

संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा विधायक कल्पना सोरेन के साथ कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित दुकान में चखा पकौड़ी का स्वाद वापसी में सेवाती घाटी का भी किया निरीक्षण। वापसी के क्रम में सेवाती घाटी का भी किया निरीक्षण। रामगढ़/बोकारो। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय आवागमन की दृष्टि से इस…

Read More

रांची। झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में 27 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं। विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर से राज्य के कई जिलों में सुबह में कुहासा छाने और इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही विभाग की ओर से बताया गया कि अगले पांच दिनों में राज्य भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार…

Read More