Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड के उत्तर-पूर्वी सहित कई जिलों में 27 को बारिश की संभावना
झारखंड

झारखंड के उत्तर-पूर्वी सहित कई जिलों में 27 को बारिश की संभावना

avnpostBy avnpostOctober 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में 27 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं।
विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर से राज्य के कई जिलों में सुबह में कुहासा छाने और इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही विभाग की ओर से बताया गया कि अगले पांच दिनों में राज्य भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची सहित राज्य भर में दिन में हल्की गर्मी जबकि शाम में ठंड महसूस हो रही है।
वहीं, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 32.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम 19.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.1 डिग्री और न्यूनतम 18.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला : हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश का अनुपालन करने का दिया निर्देश

October 26, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर : झारखंड में 27 अक्टूबर से बारिश के आसार, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

खरगे ने रामलीला मैदान की रैली में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

October 26, 2026

आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक 28-29 अक्टूबर को फिलीपींस में, राजनाथ जाएंगे

October 26, 2026

महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के साथ तेलंगाना की सिंचाई परियोजना में करेंगे सहयोग : फडणवीस

October 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.