Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर : झारखंड में 27 अक्टूबर से बारिश के आसार, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
झारखंड

चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर : झारखंड में 27 अक्टूबर से बारिश के आसार, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

avnpostBy avnpostOctober 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवसाद (डीप डिप्रेशन) सोमवार को चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ में बदल गया है। इसके प्रभाव से झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने और विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवसाद 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ में तब्दील हो गया है। फिलहाल यह पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।
विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और सोमवार मध्यरात्रि तक पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 27 अक्टूबर को यह और अधिक शक्तिशाली होकर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर सकता है। इस दौरान हवा की निरंतर गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 27 अक्टूबर से बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी और वज्रपात की भी आशंका है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह हल्की कनकनी महसूस की गई, जबकि दोपहर में गर्मी और उमस का असर रहा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला : हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश का अनुपालन करने का दिया निर्देश

October 26, 2026

नवजात बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंची महिला हिरासत में

October 25, 2026

✤ अभी-अभी

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

खरगे ने रामलीला मैदान की रैली में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

October 26, 2026

आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक 28-29 अक्टूबर को फिलीपींस में, राजनाथ जाएंगे

October 26, 2026

महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के साथ तेलंगाना की सिंचाई परियोजना में करेंगे सहयोग : फडणवीस

October 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.