Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»नवजात बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंची महिला हिरासत में
झारखंड

नवजात बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंची महिला हिरासत में

avnpostBy avnpostOctober 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। राजधानी रांची में रविवार को अपने नवजात बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर एक महिला अन्य बच्चों के साथ मोरहाबादी स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। हालांकि, समय रहते लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को हिरासत में लेकर अनहोनी होने से रोक दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा की रहने वाली है। उसका आरोप है कि वह पहले मानव तस्करी का शिकार हो चुकी है। इसके बाद जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई, उसने भी उसे धोखा दिया और उसके नवजात बच्चे का कथित तौर पर सौदा कर दिया। महिला अपने बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार पुलिस थानों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसे बच्चा नहीं मिल सका है।

महिला का कहना है कि वह अपने बच्चे को वापस पाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही है। जिस बच्चे पर उसने अपना दावा जताया है, उसका डीएनए परीक्षण कराया गया है। हालांकि, जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आने के कारण बच्चे की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है और उसे बच्चा नहीं सौंपा गया है।

बच्चे की बरामदगी में हो रही देरी से परेशान महिला रविवार को अपने अन्य बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर पहुंच गई और आत्मदाह का प्रयास करने की स्थिति में थी। सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर समझाया जा रहा है। मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद बच्चे की पहचान और महिला के दावे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.