Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, चाय-पकौड़ी का भी लिया स्वाद
देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, चाय-पकौड़ी का भी लिया स्वाद

avnpostBy avnpostOctober 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  • संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

  • विधायक कल्पना सोरेन के साथ कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित दुकान में चखा पकौड़ी का स्वाद

  • वापसी में सेवाती घाटी का भी किया निरीक्षण।

  • वापसी के क्रम में सेवाती घाटी का भी किया निरीक्षण।

रामगढ़/बोकारो। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय आवागमन की दृष्टि से इस सड़क के महत्व एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया। वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री ने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति एवं सड़क मार्ग का अवलोकन किया। कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य की प्रगति के साथ-साथ स्थानीय आवागमन की परिस्थितियों का भी जायजा लिया। सड़क निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ बैठकर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री का इस तरह स्थानीय दुकान पर पहुंचना वहां मौजूद लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहज एवं आत्मीय वातावरण में स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उनका हालचाल जाना।

स्थानीय लोगों से हुए रूबरू, किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तीनकोनिया चौक पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की स्थिति, स्थानीय जनजीवन एवं जनसुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री एवं विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने उनसे मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.